Enjoy the News

"Without Advertisement"


Select Your Language From:
•English •हिंदी •عربي •Français •Deutsch •中国人 •Italiano •Русский •Español •मराठी •বাংলা

newsmrl
Trending

70 सालों में पहली बार इतनी ‘ठंडी’ हुई मई, दिल्ली-NCR में आज भी बारिश के आसार

newsmrl. com For the first time in 70 years, there was so much cold, rain still expected in Delhi NCR update by rajinder singh

साइक्लोन ताउते कमजोर पड़ चुका है, लेकिन इसका असर उत्तर भारत में भी देखा जा रहा है

दिल्ली-एनसीआर में मंगलवार से ही मौसम ठंडा चल रहा है और बुधवार सुबह से लगातार बारिश हो रही है. दिल्ली में बुधवार की सुबह से हो रही लगातार बारिश ने सत्तर साल पहले के रिकॉर्ड को दोहराया है. बारिश ने मई महीने का 1976 का रिकॉर्ड तोड़ दिया है. लगातार हो रही बारिश की वजह से कई जगहों पर पानी जमा हो गया है.

दिल्ली के रीजनल वेदर फोरकास्ट सेंटर ने बताया है कि आज दिल्ली और आसपास के कई इलाकों में देर सुबह हल्की बारिश हो सकती है. दिल्ली में कुछ जगहों सहित, पानीपत, गन्नूर, मुज़फ्फरनगर, नजीबाबाद, बिजनौर, चांदपुर, हस्तिनापुर, सकोटी, टांडा, दौराला, मेरठ, मोदीनगर, किठोर, गढ़मुक्तेश्वर, हापुड़ और अनूपशहर में अगले कुछ घंटों में बारिश होगी.

लगातार हो रही बारिश के चलते दिल्ली का तापमान गिरकर 23.8 डिग्री पर पहुंच गया है. सामान्य से करीब 16 डिग्री तापमान गिरा है और 1951 के बाद पहली बार मई में सबसे कम तापमान दर्ज किया गया है. दिल्ली में आज भी दिन भर बारिश के आसार हैं.

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button