Enjoy the News

"Without Advertisement"


Select Your Language From:
•English •हिंदी •عربي •Français •Deutsch •中国人 •Italiano •Русский •Español •मराठी •বাংলা

BusinessLifestyle
Trending

डिलीवरी में देरी से परेशान ग्राहकों के लिए नई सुविधा, ऑनलाइन बुकिंग के बाद अब दुकान जाकर ले सकेंगे बोतल

newsmrl.com New facility for troubled customers due to delay in delivery, after online booking, you will be able to go to the shop and take the bottle update by nujhat

ऑनलाइन डिलीवरी के बाद तीन से चार दिनों तक शराब के लिए परेशान हो रहे लोगों की आबकारी विभाग ने सुन ली है।

अब नए आदेश के तहत शराब दुकानों से भी ग्राहक बोतल ले सकेंगे, मगर बुकिंग ऑनलाइन ही होगी। मंगलवार को इसे लेकर आबकारी विभाग ने एक आदेश जारी कर दिया है। इसमें कहा गया है कि दुकान पर जाकर ग्राहकों को शराब लेने की अनुमति होगी। इसके लिए दुकानों में कोविड प्रोटोकॉल का पालन करने का जिम्मा दुकान के सुपरवाइजर का होगा।

शराब दुकानों से इस तरह सीधे डिलीवरी देने के फैसले ने कोरोना संक्रमण का खतरा भी बढ़ा दिया है। इससे पहले जब ऑनलाइन शराब की डिलीवरी नहीं हो रही थी, तभी लोग पूछताछ करने शराब दुकानों में भीड़ लगा रहे थे। ऐसे में जब शराब दुकानों से ही बोतलें दी जाएंगी तो लोग बुकिंग बाद में कराएंगे, दुकानें खुली देख वहां पहुंच जाएंगे। पहले ही शराब दुकानों की भीड़ में कभी सोशल डिस्टेंसिंग नहीं दिखी है। ऐसे में राज्य सरकार अपने राजस्व के लिए यह नई व्यवस्था कर कोरोना संक्रमण को भी बढ़ावा दे रही है। लगातार लॉकडाउन के कारण पिछले एक सप्ताह से कोरोना के मामले राज्य में कम हुए हैं। पॉजिटिविटी रेट 10 फीसदी तक पहुंच गया है लेकिन अब बाजार खोलने और इस तरह की दुकानें खोलने के कारण संक्रमण का खतरा एक बार फिर बढ़ जाएगा।

पहले की तरह ऑनलाइन बुकिंग और डिलीवरी का सिस्टम अब भी जारी है। csmcl Online नाम के ऐप से शराब बुक की जा सकेगी। जल्द ही लोगों को इस एप पर पिक-अप यानी की दुकान पर जाकर बोतल लेने का ऑप्शन मिलेगा। इसे क्लिक करते ही लोगों को दुकान का पता मिलेगा, दुकानदार लोगों को एक OTP भेजेगा। ये OTP दुकान पर जाकर दिखाना होगा, तब ऑर्डर की हुई शराब मिलेगी। इसके रुपए पहले की तरह एडवांस में ऑनलाइन ही देने होंगे। बिना ऑनलाइन ऑर्डर और OTP के शराब नहीं मिलेगी। ये सुविधा मॉल की प्रीमियम दुकानों में नहीं मिलेगी।

सुकमा में तीन दिन पहले ही मंत्री कवासी लखमा ने ऑर्डर देकर शराब पहुंचने में हो रही देरी की स्थिति को सुधारने को कहा था। 10 मई को शुरू हुई ऑनलाइन बुकिंग के दिन विभाग को 4 करोड़ के ऑर्डर मिले थे, सर्वर भी क्रैश हो गया था। अब भी विभाग ऑर्डर पर तीन से 4 दिन की देरी से डिलीवरी कर पा रहा है। शराब के लिए परेशान लोग दुकानों के बाहर पहुंच रहे थे, इस वजह से अब मंगलवार को ये आदेश जारी करना पड़ा।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button