Enjoy the News

"Without Advertisement"


Select Your Language From:
•English •हिंदी •عربي •Français •Deutsch •中国人 •Italiano •Русский •Español •मराठी •বাংলা

AsiaBusinessInternationalSports
Trending

श्रीलंका क्रिकेट बोर्ड ने बीसीसीआई को अपने देश में टी-20 लीग के मुकाबले करवाने का ऑफर दिया

newsmrl.com Sri Lankan Cricket Board offers to get BCCI to compete against T20 league in their country update by akanksha

आईपीएल 2021 के स्थगित होने के बाद हर किसी के मन में यही सवाल है कि टूर्नामेंट के बाकी बचे हुए मुकाबले कब होंगे और किस जगह पर खेले जाएंगे।

इंग्लैंड की चार काउंटी टीमों ने इंडियन प्रीमियर लीग के 14वें सीजन के बचे हुए मैच की मेजबानी करने की इच्छा जाहिर करते हुए ईसीबी को लेटर लिखा था। वहीं, अब श्रीलंका क्रिकेट बोर्ड ने बीसीसीआई को अपने देश में इस टी-20 लीग के मुकाबले करवाने का ऑफर दिया है। श्रीलंका ने कहा है कि वह सितंबर में आईपीएल की मेजबानी करने को तैयार है।

श्रीलंका क्रिकेट बोर्ड की मैनेजिंग कमिटी के चीफ अर्जुना डी सिल्वा ने ‘डेक्कन क्रोनिकल’ के साथ बातचीत करते हुए कहा, ‘हां, हम आईपीएल के मैचों को करवाने के लिए सितंबर के महीने में विंडो दे सकते हैं। हमने सुना है कि यूएई उनका एक ऑप्शन है, लेकिन श्रीलंका को नजरअंदाज नहीं किया जा सकता। हम श्रीलंका प्रीमियर लीग को जुलाई और अगस्त में होस्ट करने की सोच रहे हैं और मैदान और इंफ्रास्ट्रक्चर आईपीएल के लिए सिंतबर में तैयार रहेगा।’ श्रीलंका ने पिछले साल भी आईपीएल की मेजबानी करने की पेशकश की थी, लेकिन बीसीसीआई ने टूर्नामेंट को यूएई में करवाने का फैसला किया था।

बीसीसीआई हालांकि आईपीएल के बचे हुए मैचों को लेकर जल्द कोई फैसला लेने के मूड़ में नहीं दिख रही है। कोरोना के कई मामले सामने आने के बाद आईपीएल 2021 को स्थगित करना पड़ा था। इस सीजन 29 मैच खेले गए थे, जबकि लगभग इतने ही मुकाबले अभी और खेले जाने हैं। बीसीसीआई प्रेसिडेंट सौरव गांगुली ने बताया था कि अगर आईपीएल को किसी कारण से कैंसल करना पड़ता है, तो इससे बोर्ड को लगभग 2500 करोड़ का नुकसान होगा।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button