छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री भूपेश बघेल और रायपुर नगर निगम के महापौर एजाज ढेबर का अभूतपूर्व कदम अब होम आइसोलेशन के मरीजों को निशुल्क ऑक्सीजन घर पहुंचा के मिलेगा
छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने आज होम आइसोलेशन में घर पर रह रहे मरीजों को ऑक्सीजन की आवश्यकता होने पर उन्हें घर पहुंच ऑक्सीजन सिलेंडर की सुविधा देने की योजना का शुभारंभ किया।
इस सेवा का विस्तार शीघ्र ही राज्य के अन्य नगर निगम क्षेत्रों में भी होगा।

इस सुविधा को लेकर भूपेश बघेल ने ट्वीट किया अपने ट्वीट में उन्होंने कहा..
कोरोना संक्रमित ऐसे मरीज जो होम आइसोलेशन में हैं, उन्हें घर पहुंच ऑक्सीजन की नि:शुल्क सुविधा प्रदान करने के लिए रायपुर नगर निगम की ऑक्सीजन ऑन व्हील सेवा का आज शुभारंभ किया।
छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री श्री भूपेश बघेल के इस कदम की चारों और सराहना की जा रही है जहां एक और महाराष्ट्र और उत्तर प्रदेश में त्राहिमाम मचा हुआ है वहीं छत्तीसगढ़ में ऑक्सीजन को लेकर हालात काबू में हैं इतना ही नहीं यहां से ऑक्सीजन अन्य प्रदेशों को भी दिया जा रहा है और अब इसी कड़ी में अपने निवासियों को घर पहुंच ऑक्सीजन सुविधा देने वाला देश का पहला राज्य बना छत्तीसगढ़
