Enjoy the News

"Without Advertisement"


Select Your Language From:
•English •हिंदी •عربي •Français •Deutsch •中国人 •Italiano •Русский •Español •मराठी •বাংলা

newsmrl
Trending

सरकार ने जारी की चेतावनी, हालात गंभीर, घर पे भी पहने मास्क

newsmrl.com govt guidelines update by Rihan ibrahim

कोरोना वायरस महामारी की दूसरी लहर के चलते देशभर में संक्रमितों की संख्या में बड़ी तेजी से बढ़ोत्तरी हो रही है। इसके चलते देश के कई राज्यों में लॉकडाउन जैसी स्थिति है।

coivd-19 वायरस के संक्रमण को फैलने से रोकने के लिए सरकार की तरफ से नई गाइडलाइन जारी की गई है। इसमें लोगों को घर में भी मास्क पहनने की सलाह दी गई है।

इससे पहले लोगों को घर से बाहर निकलने के समय मास्क पहनने की हिदायत दी गई थी। हालांकि, कोरोना के नए स्ट्रेन के चलते coivd-19 वायरस महामारी बड़ी तेजी से देशभर में फ़ैल रहा है। इससे बचाव के लिए केंद्र सरकार ने नई गाइडलाइन जारी की है। इस गाइडलाइन में कई आवश्यक निर्देश दिए गए हैं।

आइए जानते हैं-गृह मंत्रालय के अतिरिक्त सचिव पीयूष गोयल ने एक संवाददाता सम्मेलन को संबोधित करते हुए कहा कि देश में ऑक्सीजन की कमी को दूर करने की पूरी कोशिश की जा रही है। इसके लिए घबराने की जरूरत बिल्कुल नहीं है। इसके आगे उन्होंने कहा कि कोरोना की संक्रमण चेन को तोड़ने की जरूरत है। इसके लिए लोग अपने घर में भी मास्क पहनकर रहें।

हालाकि घर पे मास्क पहनना तो दूर लोगों को बड़े आराम से लॉकडाउन के बाद भी मोहल्लों में झुंड बना के बैठे देखा जा सकता है, वो भी बिना मास्क के । इस बारे में और अधिक जानकारी देते हुए नीति आयोग के अधिकारी डॉक्टर वीके पॉल ने कहा कि बिना मतलब घर से बाहर बिल्कुल न निकलें। घर में परिवार के सदस्यों के साथ रहने पर भी मास्क पहनें।

कोरोना वायरस के संक्रमण से बचाव के लिए मास्क पहनें, सामाजिक दूरी का पालन करें। साथ ही साफ़-सफाई का विशेष पालन करें। घर पर मेहमानों को न बुलाएं। उन्होंने एक महत्वपूर्ण बात साफ की उन्होंने कहा कि माहवारी के दिनों में भी महिलाएं टीका ले सकती हैं। (ज्ञात हो की इस बारे में भी काफी भ्रांतियां फैली हुई है लोगों में)

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button