Enjoy the News

"Without Advertisement"


Select Your Language From:
•English •हिंदी •عربي •Français •Deutsch •中国人 •Italiano •Русский •Español •मराठी •বাংলা

newsmrl
Trending

इस राज्य में अब दोपहिया वाहन खरीदने पर मुफ्त में मिलेगा।

newsmrl.com rajasthan update by nujhat

सड़क हादसों को रोकने के लिए राजस्थान सरकार बड़ा कदम उठाने जा रहा है।

राज्य में सड़क हादसों में मरने वाले लोगों की संख्या में गिरावट करने के लिए राजस्थान सरकार ने तय किया है कि अब राज्य में मोटरसाइकिल और स्कूटर ख़रीदने वाले लोगों को मुफ्त में हेलमेट दिए जाएंगे।

इस प्रस्ताव को राज्य के परिवहन मंत्री प्रताप सिंह खाचरियावास ने मंजूरी दे दी है. जयपुर में दोपहिया वाहन खरीदने वालों को डीलर्स के यहां ही मुफ्त में हेलमेट उपलब्ध करा दिए जाएंगे. प्रताप सिंह खाचरियावास ने कहा कि दुर्घटनाओं में और सड़क हादसों में घायलों और मौत का आंकड़ा कम करने के लिए यह कदम उठाया गया है।

बहुत सारे लोग पैसे की कमी की वजह से साधारण हेलमेट खरीद लेते हैं जो हादसे के समय काम नहीं आता है. सरकार इन लोगों को ISI मार्क वाले मज़बूत हेलमेट उपलब्ध कराएगी. दरअसल, राजस्थान सरकार ने पिछले साल भी मार्च में इस तरह के प्रस्ताव तैयार किए थे. मगर कोरोना की वजह से ये ठंडे बस्ते में चला गया था. हालांकि, अब इसे लागू किया जा रहा है. वहीं, बात करें राजस्थान में सड़क हादसों की तो हाल ही में जालौर में दर्दनाक सड़क हादसा हुआ था, जिसमें 5 लोगों की मौत हो गई थी. हादसे जालौर के सांचोर में नेशनल हाईवे 68 पर हुआ था।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button