Enjoy the News

"Without Advertisement"


Select Your Language From:
•English •हिंदी •عربي •Français •Deutsch •中国人 •Italiano •Русский •Español •मराठी •বাংলা

newsmrl
Trending

मुंबई, भोपाल समेत देश के इन शहरों में आज से लॉकडाउन

newwsmrl.com lockdown update by nujhat

कोरोना वायरस के बढ़ते मामलों के बीच एक बार फिर से पाबंदियों के दिन लौट आए हैं।

देश में भले ही अभी पूर्ण लॉकडाउन नहीं है, मगर राज्य कोरोना पर काबू पाने के लिए वीकेंड लॉकडाउन और नाइट कर्फ्यू जैसे एहतियाती कदम उठा रहे हैं। आज से मुंबई, रायपुर और भोपाल समेत देश के कई शहरों में वीकेंड लॉकडाउन की शुरुआत हो रही है। हालांकि, कई शहरों में मार्च से ही नाइट कर्फ्यू लगाने की कवायद शुरू हो गई, मगर अब सरकारें कोरोना पर काबू पाने के लिए थोड़ा और सख्त कदम उठाने पर मजबूर हो रही हैं। इधर कोरोना भी हर दिन नया रिकॉर्ड बनाता जा रहा है।

मुंबई, पुणे और नागपुर समेत पूरे महाराष्ट्र में वीकेंड लॉकडाउन
आज से मुंबई, पुणे और नागपुर समेत महाराष्ट्र के सभी शहरों और जिले में लॉकडाउन शुरू होगा। आज रात आठ बजे से लेकर सोमवार सुबह सात बजे तक पूरा महाराष्ट्र वीकेंड लॉकडाउन और नाइट कर्फ्यू की जद में रहेगा। यह पहला वीकेंड है जो पूरी तरह से लॉकडाउन में रहेगा। जरूरी सेवाओं के अलावा किसी को भी इस दौरान आवाजाही की इजाजत नहीं होगी। मुंबई प्रशासन ने इसके लिए अलग से गाइडलाइन भी जारी की है।

रायपुर में भी 10 दिनों तक पाबंदी
छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर को कंटेनमेंट जोन घोषित कर दिया गया है और इसकी सीमाएं 9 अप्रैल शाम 6 बजे से 19 अप्रैल सुबह 6 बजे तक सील रहेंगी। इन दस दिनों के दौरान सिर्फ जरूरी सेवाओं को ही छूट होगी। परीक्षा देने वाले स्टूडेंट को इस पाबंदी से छूट मिलेगी। सरकारी से लेकर सभी तरह के दफ्तर इस दौरान बंद रहेंगे।

मध्य प्रदेश में वीकेंड लॉकडाउन
मध्य प्रदेश के सभी शहरों में आज यानी शुक्रवार से वीकेंड लॉकडाउन रहेगा। मध्य प्रदेश के सीएम शिवराज सिंह चौहान ने कहा कि शुक्रवार को शाम 6 बजे से सोमवार सुबह 6 बजे तक प्रदेश के सभी शहरों में लॉकडाउन लागू रहेगा। इसके अलावा भविष्य में कुछ और सख्तियां भी लागू की जा सकती हैं।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button