आमिर खान की बेटी आइरा खान ने बॉयफ्रेंड नुपुर शिखारे के साथ अपनी एक मजेदार सेल्फी शेयर की है।
इस तस्वीर को शेयर कर लिखा है कि लॉकडाउन के लिए तैयार हैं।
आइरा ने इंस्टाग्राम स्टोरी पर ब्लैक एंड वाइट तस्वीर पोस्ट की है, जिसमें नुपुर शिखारे के साथ वह फनी पोज़ देती नजर आ रही हैं। इस तस्वीर पर लिखा है- लॉकडाउन के लिए रेडी हैं।
बता दें कि आइरा और नुपुर अक्सर सोशल मीडिया पर अपनी बॉन्डिंग फैन्स से शेयर किया करते हैं। इस साल वैलंटाइंस डे पर दोनों ने अपनी रिलेशनशिप का खुलासा किया था।
