Enjoy the News

"Without Advertisement"


Select Your Language From:
•English •हिंदी •عربي •Français •Deutsch •中国人 •Italiano •Русский •Español •मराठी •বাংলা

newsmrl
Trending

टीएमसी नेता के घर मिला ईवीएम मशीन,मचा हड़कंप।

newsmrl.com assam election news update by akanksha

असम के बाद पश्चिम बंगाल में EVM को लेकर बड़ा मामला सामने आया है

सोमवार देर रात हावड़ा जिले की उलुबेरिया उत्तर विधान सभा सीट पर टीएमसी नेता के घर के बाहर ईवीएम मिली है।स्थानीय लोगों ने पुलिस को इसकी सूचना दी तो चुनाव अधिकारी हरकत में आए।

कई सीलबंद ईवीएम को टीएमसी नेता गौतम घोष के घर के बाहर रखी पाई गई हैं। जब पुलिस और केंद्रीय सशस्त्र पुलिस बल के अधिकारी मौके पर पहुंचे तब सेक्टर ऑफिसर ने बताया, ‘जब तक हम सेक्टर ऑफिस पहुंचे, तब तक इसे सीएपीएफ ने बंद कर दिया था।बाद में मेरे असिस्टेंट सेक्टर ऑफिसर ने कहा कि हम इसे अपने रिश्तेदारों के यहां रख सकते हैं।मुझे नहीं पता था कि वह एक टीएमसी नेता है।

इस मामले में इलेक्शन कमीशन ने सेक्टर ऑफिसर को संस्पेंड कर दिया है।इलेक्शन कमीशन का कहना है कि टीएमसी नेता के घर के बाहर मिलीं EVM रिजर्व मशीन थीं, इन मशीनों को चुनाव प्रक्रिया से हटा दिया गया है। मामले में दोषी सभी अधिकारियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाएगी।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button