Enjoy the News

"Without Advertisement"


Select Your Language From:
•English •हिंदी •عربي •Français •Deutsch •中国人 •Italiano •Русский •Español •मराठी •বাংলা

newsmrl
Trending

प्रत्येक परिवार को 5 लाख का स्वास्थ्य बीमा देने वाला देश का पहला राज्य

Newsmrl.com health insurance news update by Update by Pooja Goswami

राजस्थान सरकार ने राज्य के सभी परिवारों को हेल्थ इंश्योरेंस देकर बड़ा कदम उठाया है.

मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने कहा कि प्रदेश में मुख्यमंत्री चिरंजीवी स्वास्थ्य बीमा योजना 01 अप्रैल 2021 से शुरू हो गई. इसके साथ ही राजस्थान प्रत्येक परिवार को 5 लाख का स्वास्थ्य बीमा देने वाला देश का पहला राज्य बन गया है.

मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने कहा कि राजस्थान देश का पहला राज्य बन गया है, जहां प्रत्येक परिवार को हर साल 5 लाख रुपए का स्वास्थ्य बीमा मिलेगा. उन्होंने कहा कि इस योजना में सभी के लिए राज्य सरकार के कैशलेस उपचार के लिए पंजीकरण आज से शुरू हो गया है.

उन्होंने कहा कि यह हमारी सबसे बड़ी स्वास्थ्य देखभाल योजनाओं में से एक है. इसका उद्देश्य राजस्थान के सभी निवासियों को चिकित्सा राहत प्रदान करना है. उन्होंने कहा कि योजना में लोग अपना रजिस्ट्रेशन करा कर कैशलेस उपचार के प्रति निश्चित रहे.

इसमें आर्थिक रूप से ग़रीबों को बिना किसी प्रीमियम के यह बीमा मिलेगा. जबकि अन्य सभी परिवारों योजना का लाभ लेने के लिए 850 रुपये का वार्षिक प्रीमियम देना होगा.

मरीज के अस्पताल में भर्ती होने से पांच दिन पहले का ओपीडी, जांच, दवाइयां और छुट्टी के बाद के 15 दिनों का संबंधित पैकेज से जुड़ा इलाज के खर्चे भी मुफ्त उपचार में शामिल होगा. मुख्यमंत्री चिरंजीवी स्वास्थ्य बीमा योजना के तहत राज्य के हर परिवार को हर साल 5 लाख रुपये तक का मुफ्त इलाज सरकारी और प्राइवेट अस्पतालों में दिया जायेगा.

राजस्थान के चिकित्सा और स्वास्थ्य मंत्री डॉ. रघु शर्मा ने कहा कि इस योजना में रजिस्ट्रेशन के लिए कैम्प लगाए जाएंगे. 10 अप्रैल तक ग्राम पंचायत स्तर पर और शहरी क्षेत्र में वार्ड स्तर पर रजिस्ट्रेशन कैम्प लगाये जाएंगे. रजिस्ट्रेशन का काम इसके बाद भी 30 अप्रैल तक जारी रहेगा.

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button