Enjoy the News

"Without Advertisement"


Select Your Language From:
•English •हिंदी •عربي •Français •Deutsch •中国人 •Italiano •Русский •Español •मराठी •বাংলা

BollywoodnewsmrlPage3
Trending

संजय लीला भंसाली को हो रहे नुकसान से बचाने आए अजय देवगन…

Newsmrl.com bollywood news update by kiran rawat

संजय लीला भंसाली की फिल्म गंगूबाई काठियावाड़ी का सभी को बेसब्री से इंतजार है.

इस फिल्म में आलिया भट्टतो लीड रोल में नजर आने ही वाली हैं उनके साथ अजय देवगन का भी गेस्ट अपीयरेंस फैंस को देखने को मिलेगा. अजय देवगन का एक दिन का शूट रह गया था जब कोरोना के केस बढ़ते जा रहे थे.

आलिया के कोरोना पॉजिटिव होने के बाद संजय लीला भंसाली का बहुत बड़ा नुकसान हो रहा था क्योंकि आलिया का एक दिन का ही शूट रह गया था और वह कोरोना वायरस की चपेट में आ गईं. ऐसे में संजय लीला भंसाली को नुकसान से बचाने के लिए अजय देवगन ने अपना रोल बढ़ा दिया है.

अजय देवगन ने अब गंगूबाई काठियावाड़ी की शूटिंग खत्म कर ली है. संजय लीला भंसाली और अजय देवगन ने साथ में फिल्म हम दिल दे चुके सनम में काम किया था. तब से दोनों का बॉन्ड और बेहतर होता जा रहा है.

रिपोर्ट्स के मुताबिक हम दिल दे चुके सनम के बाद दोनों ने साथ में काम करने की कोशिश की मगर ऐसा हो नहीं पाया. आखिरकार दोनों ने कई सालों के बाद गंगूबाई काठियावाड़ी में साथ में काम किया है. रिपोर्ट्स की माने तो अजय के गंगूबाई काठियावाड़ी में अपना किरदार बढ़ाने से संजय लीला भंसाली बहुत खुश हैं.

आलिया की वजह से हो रहा है बड़ा नुकसान
आलिया भट्ट हाल ही में कोरोना पॉजिटिव हुई हैं. जिसके बाद वह घर पर ही क्वारंटीन हैं. रिपोर्ट्स के मुताबिक संजय लीला भंसाली को बहुत बड़ा नुकसान हो रहा है. संजय लीला भंसाली जल्द ही गंगूबाई काठियावाड़ी की शूटिंग खत्म की अनाउंसमेंट की प्लानिंग कर रहे थे मगर आलिया कोरोना पॉजिटिव हो गई हैं. सिर्फ एक दिन की शूटिंग रह गई थी. आलिया का एक दिन का शूट पूरा करने के मतलब है 160 क्रू मेंबर्स को एक साथ लेकर आना.

ऐसा पहली बार नहीं हुआ है कि संजय लीला भंसाली को फिल्म की वजह से नुकसान उठाना पड़ रहा है. उन्हें ज्यादातर फिल्मों की शूटिंग के दौरान मुश्किलों का सामना करना पड़ा है. फिल्म ब्लैक की शूटिंग के दौरान पूरा सेट जल गया था. देवदास के दौरान उनके प्रोड्यूसर अस्पताल में भर्ती हो गए थे. पद्मावत के दौरान संजय की खुद की तबीयत खराब हो गई थी.

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button