Enjoy the News

"Without Advertisement"


Select Your Language From:
•English •हिंदी •عربي •Français •Deutsch •中国人 •Italiano •Русский •Español •मराठी •বাংলা

newsmrl
Trending

महाराष्ट्र में अब ‘ब्रेक द चेन’, वीकेंड पर लॉकडाउन।

Newsmrl.com maharashtra break the chain update by kiran rawat

देश में एक बार फिर कोरोना का खतरा बढ़ रहा है, कोरोना की इस दूसरी लहर में सबसे ज्यादा प्रभावित महाराष्ट्र है.

महाराष्ट्र में 24 घंटे में रिकॉर्ड 57 हजार 74 मामले दर्ज किए गए जबकि 222 लोगों की मौत हुई है. मुंबई में 11 हजार 163 नए केस सामने आए और 25 लोगों की जान चली गई. विंटर कैपिटल नागपुर में 4 हजार 110 नए केस सामने आए और 62 लोगों की मौत हुई है. इन आंकड़ों के लिए ईंधन का काम लोगों की लापरवाही ने किया है. महाराष्ट्र में बिगड़ते हालात को देखते हुए सभी दलों ने सरकार के फैसले का समर्थन किया है.

महाराष्ट्र में कोरोना के बढ़ते कहर को देखते हुए उद्धव ठाकरे सरकार ने नए और सख्त नियम लागू करने के आदेश दिए हैं. कोरोना के आगे बेबस महाराष्ट्र एक बार फिर लॉकडाउन की राह पर लौट चुका है.

महाराष्ट्र में कोरोना से जुड़े नए नियम

  • नए नियमों को ‘मिशन बिगिन अगेन’ के बजाय ‘ब्रेक द चेन’ कहा जाएगा. नियमों के अनुसार खेती से जुड़े कामों को पहले की तरह शुरू रखा जा सकता है.
  • अनाज, किराना, दवाल, सब्ज़ी और दूसरी जीवनावश्यक सेवाओं को छोड़ मॉल और बाजार 30 अप्रैल तक बंद रहेगें .सभी प्रकार के यातायात नियमों के अनुसार शुरू रहेंगे . ऑटो में दो यात्री, टैक्सी में 50 फीसदी यात्री ही जा सकते हैं. बसों में अब खड़े होकर यात्रा नहीं कर सकते हैं.
  • राज्य में धारा 144 लागू. दिन में सुबह 7 से रात 8 बजे तक 5 सब ज़्यादा लोगों को साथ में पाए जाने पर कार्रवाई की जाएगी. रात 8 से सुबह 7 बजे तक कर्फ्यू लागू. बिना कारण बाहर घूमने वालों पर कार्रवाई होगी
  • 5 से ज़्यादा कोरोना संक्रमित व्यक्ति एक इमारत में मिलते हैं तो इमारत को मिनी कंटेन्मेंट ज़ोन घोषित किया जाएगा.
  • स्कूल और महाविद्यालय बंद रहेंगे, केवल कक्षा 10 और 12 कि परीक्षा शुरू होगी. निजी कोचिंग क्लास बंद.

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button