Enjoy the News

"Without Advertisement"


Select Your Language From:
•English •हिंदी •عربي •Français •Deutsch •中国人 •Italiano •Русский •Español •मराठी •বাংলা

newsmrl
Trending

तेजस्वी यादव ने CM नीतीश पर साधा निशाना, कहा- कितने भोले…

newsmrl.com bihar politics news update by kiran rawat

बिहार में बीते तीन-चार दिनों में जहरीली शराब पीने की वजह से 19 लोगों की मौत हो चुकी है. शराब बंदी वाले राज्य में शराब पीने की वजह से लोगों की जान जाने के बाद विपक्ष सीएम नीतीश और प्रशासन पर हमलावर है.

इसी क्रम में नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने इस मुद्दे पर सीएम नीतीश पर निशाना साधा है. उन्होंने सीएम नीतीश के बयान पर हमला बोलते हुए कहा कि बिहार के मुख्यमंत्री कितने भोले और अनजान हैं, वो अब तक जानकारी ही प्राप्त कर रहे हैं.

तेजस्वी ने कहा, ” 4 दिन पहले जहरीली शराब पीने की वजह से प्रदेश में 19 मौतें हो जाती हैं, लेकिन सीएम अभी भी जानकारी ही प्राप्त कर रहे हैं. ये कितना अजीब है ना?”

नेता प्रतिपक्ष ने कहा, ” कल्पना करिए, सीएम की नजर में बिहार के आम नागरिकों के जीवन की क्या क़ीमत है? क्या किसी अधिकारी पर कोई कार्रवाई हुई? मृतकों के परिजन कह रहे हैं कि ज़हरीली शराब से उनकी मौत हुई है. पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट में डॉक्टर भी यही कह रहे हैं, लेकिन प्रशासन कह रहा है कि नहीं संयोग ही ऐसा था कि एक ही दिन सभी की बीमारियों से मौत हो गयी.”

उन्होंने कहा कि शराबबंदी के बावजूद प्रशासन खुद शराब बनवाता और बिकवाता है, भला वह यह स्वीकार क्यों करेगा कि शराब से मौतें हुई है? बिहार के मुख्यमंत्री को इतनी साधारण सी बात समझ नहीं आ रही है. क्या उनका कृत्य और बयान दोषी अधिकारियों को संरक्षण प्रदान नहीं कर रहा?

बता दें कि शुक्रवार कार्यक्रम का उद्घाटन करने पहुंचे मुख्यमंत्री नीतीश कुमार से जब नवादा जहरीली शराब कांड के बारे में पूछा गया तो उन्होंने कहा कि अधिकारियों को निर्देश दिया गया है कि वहां जाकर एक-एक चीज की जानकारी लें.

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button