सोशल मीडिया पर एक नया वीडियो वायरल हो रहा हैl
इसमें अजय देवगन को अपनी 7 करोड़ रुपए की रोल्स रॉयस कार में बैठते हुए देखा जा सकता है, साथ ही वह एक व्यक्ति को कहते हुए नजर आ रहे हैं कि वह मास्क लगा लेl यह वीडियो इंटरनेट पर बड़ी तेजी से वायरल हो गया हैl
अजय देवगन बॉलीवुड के सफल और व्यस्त कलाकारों में से एक हैl बुधवार को उन्हें मुंबई में फिल्म के शूट पर स्पॉट किया गयाl जब वह शूट स्थल से जा रहे थे, तब एक फोटोग्राफर से मास्क पहनने की अपील भी करते नजर आएl अजय देवगन को रोल्स रॉयस में बैठते देखा गयाl
वीडियो में अजय देवगन के अगल-बगल काफी लोगों को देखा जा सकता हैl इस बीच वह व्यक्ति से कह रहे हैं, ‘मास्क पहन मास्क’2019 में अजय देवगन ने रोल्स रॉयस कुल्लिनन खरीदी हैl इसकी कीमत 7 करोड़ रुपए बताई हैl इसके अलावा और भी कई गाड़ियां उनके पास हैl अजय देवगन के वीडियो पर कई लोगों ने कमेंट किए हैंl
