Enjoy the News

"Without Advertisement"


Select Your Language From:
•English •हिंदी •عربي •Français •Deutsch •中国人 •Italiano •Русский •Español •मराठी •বাংলা

BollywoodnewsmrlPage3
Trending

बप्पी लहरी, अस्पताल में हुए भर्ती।

newsmrl.com celebrity news update by nujhat

Coronavirus की चपेट में आए गायक

कोरोना वायरस कई फिल्मी सितारों को अपनी चपेट में लेता जा रहा है। अब तक टीवी और बॉलीवुड की बहुत सी हस्तियां इस खतरनाक महामारी की चपेट में आ चुकी हैं

। अब हिंदी सिनेमा के मशहूर गायक और म्यूजिक कंपोजर बप्पी लहरी कोरोना वायरस से संक्रमित हो चुके हैं। जिसके चलते उन्हें अस्पताल में भर्ती करवाया गया है। बप्पी लहरी मुंबई के ब्रीच कैंडी अस्पताल में भर्ती है।

न्यूज एजेंसी एएनआई की खबर के अनुसार बप्पी लहरी के कोरोना वायरस से संक्रमित होने की जानकारी उनके प्रवक्ता ने दी है। संगीतकार के प्रवक्ता ने कहा, ‘काफी सावधानी के बावजूद दुर्भाग्य से बप्पी लहरी कोविड-19 से संक्रमित हो गए हैं। वह ब्रीच कैंडी अस्पताल में अच्छी और विश्वसनीय देखभाल के बीच में हैं। बप्पी दा का परिवार उन सभी लोगों से एहतियात बरतने का अनुरोध करता है जो हाल के दिनों में उनके संपर्क में आए। साथ ही खुद की जांच करवाने का भी आग्रह करता है।

बप्पी लहरी ने अपने आधिकारिक इंस्टाग्राम अकाउंट पर अपना एक वीडियो साझा किया था। इस वीडियो में उन्होंने अपने फैंस से कोरोना वैक्सीन लगवाने के लिए पंजीकरण करवाने के लिए प्रेरित किया था। इस वीडियो के साथ बप्पी लहरी ने एक लंबा-चौड़ा पोस्ट भी लिखा था। इस पोस्ट में उन्होंने 45 वर्ष से लेकर 60 से ज्यादा उम्र के सभी लोगों को कोरोना वायरस की वैक्सीन लगवाने का आग्रह किया था।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button