देश में निजी क्षेत्र के सबसे बड़े बैंक HDFC Bank के ग्राहकों को नेट बैंकिंग और मोबाइल बैंकिंग यूज करने में कई दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है.
फाइनेंशियल इयर के अंतिम दिनों में इस तरह की दिक्कत के बाद ग्राहकों की ओर से सोशल मीडिया पर शिकायतों का अंबार लग गया है. जानिए क्या कहा बैंक ने इस बारे में
‘सेवाएं बहाल करने की कोशिश’ सोशल मीडिया पर मिली शिकायतों के बाद HDFC Bank ने ट्वीट किया कि उसके कुछ ग्राहकों को तकनीकी समस्या का सामना करना पड़ा रहा है. इसके वजह से वे नेट बैंकिंग और मोबाइल बैंकिंग ऐप का सही से उपयोग नहीं कर पा रहे हैं. बैंक इस मामले को प्राथमिकता के साथ देख रहा है. ग्राहकों को हुई असुविधा के लिए उसे खेद है. ग्राहक थोड़ी देर बाद फिर से कोशिश करें.
‘बैंकों के निजीकरण पर भी उठे सवाल’ HDFC Bank की इस परेशानी के बाद एक ट्विटर यूजर ने हाल में सरकार के बैंकों के प्राइवेटाइजेशन करने के मुद्दे पर चुटकी ली. बाउजी नाम के यूजर ने लिखा HDFC Bank डाउन है जबकि मेरा SBI बहुत अच्छे से चल रहा है।
