इस तस्वीर की वजह से ट्रोल हो रहे एक्टर
मुंबई बॉलीवुड एक्टर्स और सोशल मीडिया पर बनने वाले मीम का रिश्ता पूराना है।जब भी कोई फिल्म या वेब सीरीज रिलीज होती इंटरनेट पर उसे लेकर मीम की बरसात हो जाती है. सोशल मीडिया पर बनने वाली मीम पर कभी कोई कलाकार अपनी तिखी प्रतिक्रिया देते हुए नाराजगी दिखाता है तो कोई इसे फनी अंदाज में लेते हुए एंज्वॉय करता है। इसी बाच इंटरनेट पर बॉलीवुड एक्टर बॉबी देओल के मीम वीडियो वायरल हो रहा हैं।
नेटिजन के अनुसार वीडियो में बॉबी देओल ऐश्वर्या राय का कोरोना टेस्ट कर रहे हैं।
हाल ही में सोशल मीडिया पर एक नेटिज़ेंस ने बॉबी देओल का एक वीडियो पोस्ट किया जिसमें कोरोना वायरस महामारी के इस दुनिया में आने से पहले ही एक्टर सभी आवश्यक सावधानी बरत रहे थे. अभिनेता की फिल्मों के वीडियो की एक सीरीज बताती है कि वह 90 के दशक से कोरोनो वायरस के खिलाफ लड़ रहे थे।
