Enjoy the News

"Without Advertisement"


Select Your Language From:
•English •हिंदी •عربي •Français •Deutsch •中国人 •Italiano •Русский •Español •मराठी •বাংলা

newsmrl
Trending

छत्तीसगढ़ में नाइट कर्फ्यू 9 बजे के बाद घर से बाहर निकलने पर पाबंदी, दुकानें भी बंद रहेंगी।

newsmrl.com chhattisgarh exclusive news update by nujhat

मुख्यमंत्री भूपेश बघेल की अध्यक्षता में रविवार रात को हुई उच्च स्तरीय समीक्षा बैठक में प्रदेश के शहरों में आंशिक नाइट कर्फ्यू लगाने का फैसला हुआ है।

तय हुआ है कि रात 9 बजे के बाद सभी दुकानें और व्यापारिक प्रतिष्ठान बंद कर दिए जाएंगे। लोगों को घर से बाहर निकलने की मनाही होगी। होटलों और रेस्टोरेंट से रात 10 बजे तक भोजन के होम डिलीवरी की सुविधा होगी।कृषि मंत्री ने कहा, रायपुर, दुर्ग, बेमेतरा, बिलासपुर जैसे शहरों में कोरोना संक्रमण के फैलाव को मुख्यमंत्री ने गंभीरता से लिया है।

मुख्यमंत्री ने इस मुद्दे पर तत्काल प्रभावी उपाय करने के निर्देश हैं। अधिकारियों ने बताया कि रायपुर, दुर्ग और बिलासपुर कलेक्टरों से वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग से चर्चा के बाद उन्होंने कलेक्टरों को स्थानीय परिस्थितियाें के मुताबिक तत्काल निर्णय लेने के लिए अधिकृत किया है। मुख्यमंत्री ने कहा, कोरोना संक्रमण को रोकने में सबकी भागीदारी आवश्यक है। संक्रमण को रोकने में पहले की ही तरह हम सबको मिलकर काम करना होगा।

मुख्यमंत्री ने कोरोना रोकथाम की गाइडलाइन का उल्लंघन करने वालों और होम आइसोलेशन का नियम तोड़ने वालों पर सख्त कार्रवाई करने को भी कहा है।प्रदेश के कृषि मंत्री रविंद्र चौबे ने बताया, व्यापार संगठनों के प्रतिनिधियों से चर्चा के बाद तय हुआ है कि रात 9 बजे के बाद तमाम दुकानें, होटल और रेस्टोरेंट में 10 बजे तक खाना पार्सल किया जा सकेगा। रात 9 बजे के बाद नो मैंस लैंड हो जाएगा, किसी को बाहर निकलने की इजाजत नहीं होगी।व्यापारियों से कहा-सख्ती से पालन कराएं गाइडलाइनमुख्यमंत्री ने व्यापारिक संगठनों ने बातचीत में उनके प्रतिष्ठानों में कोरोना गाइडलाइन का सख्ती से पालन कराने को कहा।

उन्होंने कहा, उद्योगपति और व्यापारी यह सुनिश्चित करें कि उनके यहां काम करने वाले सभी लोग मास्क लगाकर आएं। वे दूरी बनाकर रहें और सैनिटाइजर आदि का उपयोग करते रहें।टीकाकरण में शिक्षकों की भी ड्यूटी लगेगीमुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने कहा, टीकाकरण केन्द्रों में हर दिन लक्ष्य के अनुरूप शत-प्रतिशत टीकाकरण होना चाहिए। टीकाकरण कराने में स्वास्थ्य विभाग के अलावा नगरीय निकायों के कर्मचारियों और शिक्षकों आदि की भी ड्यूटी लगाई जाए। टीकाकरण के लिए लोगों को प्रेरित करने के लिए सरपंचों और जनप्रतिनिधियों का सहयोग लिए जाए।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button