संघ लोक सेवा आयोग ने असिस्टेंट प्रोफेसर के पदों के लिए आवेदन मांगे हैं. इच्छुक एवं योग्य उम्मीदवार जो इन पदों के लिए आवेदन करना चाहते हैं, वे UPSC की आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर 15 अप्रैल, 2021 तक या उससे पहले इन पदों के लिए अप्लाई कर सकते हैं.
इस भर्ती प्रक्रिया के तहत 28 पदों को भरा जाएगा.
असिस्टेंट प्रोफेसर (पेडियाट्रिक्स): 14 पद
असिस्टेंट प्रोफेसर (फिजियोलॉजी): 2 पद असिस्टेंट प्रोफेसर (मनोरोग): 11 पद
असिस्टेंट प्रोफेसर (सर्जिकल गैस्ट्रोएंटरोलॉजी): 1 पद
योग्यता मानदंड
इंडियन मेडिकल काउंसिल एक्ट, 1956 की पहली अनुसूची या दूसरी अनुसूची या तीसरी अनुसूची के भाग II के अंतर्गत मान्यता प्राप्त संस्थान से MBBS की डिग्री होनी चाहिए. साथ ही उम्मीदवारों को इन पदों की जरूरी आवश्यकताओं और विज्ञापन में निर्धारित अन्य शर्तों को पूरा करना होगा.
आवेदन शुल्क
उम्मीदवारों को 25 रुपये का शुल्क देना होगा, जो SBI की किसी भी शाखा में पैसे नकद द्वारा या SBI की नेट बैंकिंग सुविधा का उपयोग करके या वीजा / मास्टर क्रेडिट / डेबिट कार्ड का उपयोग करके भुगतान कर सकते हैं. एससी / एसटी / पीडब्ल्यूडी / किसी भी समुदाय की महिला उम्मीदवारों के लिए कोई शुल्क नहीं देना होगा. एक बार भुगतान किया गया शुल्क किसी भी परिस्थिति में वापस नहीं किया जाएगा.
