Enjoy the News

"Without Advertisement"


Select Your Language From:
•English •हिंदी •عربي •Français •Deutsch •中国人 •Italiano •Русский •Español •मराठी •বাংলা

newsmrl
Trending

हाई लेवल मीटिंग, केंद्र ने इन 12 राज्यों को दिए निर्देश

newsmrl.com exclusive report on covid19 by Nujhat

नई दिल्ली देश में कोरोना वायरस की रफ्तार धीमी होने का नाम नहीं ले रही है,

जिसके मद्देनजर केंद्र ने शनिवार (27 मार्च ) को कोविड -19 के बढ़ते मामलों को लेकर 12 राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों के साथ हाई लेवल की बैठक की। इस मीटिंग में राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों के 46 हाई रिस्क वाले जिलों में कड़े नियंत्रण और सार्वजनिक स्वास्थ्य उपायों पर विशेष ध्यान देने के निर्देश दिए। केंद्रीय स्वास्थ्य सचिव राजेश भूषण ने महाराष्ट्र, गुजरात, हरियाणा, तमिलनाडु, छत्तीसगढ़, मध्य प्रदेश, पश्चिम बंगाल, दिल्ली, जम्मू और कश्मीर, कर्नाटक, पंजाब और बिहार की समीक्षा बैठक ली।

वहीं बैठक में प्रभावी तरीके से कोरोना टेस्टिंग में इजाफा, आइसोलेशन और कॉन्ट्रेक्ट ट्रेसिंग पर पूरी तरह से फोकस करने का निर्देश दिया गया है, इसके अलावा स्वास्थ्यकर्मियों की दोबारा वृद्धि करने, आम लोगों में कोरोना गाइ़डलाइन की पालना और वैक्सीनेशन के लिए लोगों को ज्यादा से ज्यादा जागरूक करने की सलाह दी गई है।

इस बैठक में डॉ. वीके पॉल, सदस्य (स्वास्थ्य) नीति आयोग भी उपस्थित थे। इस दौरान सभी राज्यों को बताया कि मई 2020 के बाद से साप्ताहिक कोविड -19 मामलों सबसे तेज वृद्धि देखी है, जो 7.7 प्रतिशत और 5.1 प्रतिशत है। वहीं सबसे ज्यादा फोकस उन 46 जिलों पर करना है, जहां से इस महीने 71 प्रतिशत केस और 69 प्रतिशत मौतों के आंकड़े सामने आए हैं। महाराष्ट्र के 36 जिलों में से 25 सबसे अधिक प्रभावित हैं, जिनमें पिछले एक सप्ताह के दौरान देश के कुल 59.8 प्रतिशत मामले दर्ज हुए हैं।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button