Enjoy the News

"Without Advertisement"


Select Your Language From:
•English •हिंदी •عربي •Français •Deutsch •中国人 •Italiano •Русский •Español •मराठी •বাংলা

newsmrl
Trending

रायपुर से बिलासपुर आने पर 1 अप्रैल से देना होगा 125 रुपये टोल,फास्टैग नहीं होने पर दोगुना कैश

newsmrl.com toll_plaza news update by kiran_rawat

हाल में बनकर तैयार हुई रायपुर-बिलासपुर सिक्सलेन रोड पर 1 अप्रैल से दो जगह टोल टैक्स देना होगा। पहली तारीख से उसका शुल्क 5 से 35 रुपए तक बढ़ाया जा रहा है। इसके अलावा, मुड़हीपार (सरगांव) का टोल प्लाजा भी 1 अप्रैल से शुरू किया जा रहा है।

नेशनल हाईवे अथारिटी ने दो दिन पहले इस आशय की अधिसूचना जारी करते हुए टोल टैक्स का नया रेट भी रिलीज कर दिया है। भोजपुरी टोल प्लाजा 7 फरवरी 2020 को शुरू हुआ था। इसका टैक्स बढ़ाया गया है। अभी इस प्लाजा से गुजरनेवाली कारों को 80 रुपए टोल टैक्स देना पड़ता है। 1 अप्रैल से उन्हें 85 रुपए देने होंगे।

रायपुर से बिलासपुर जाने या आने वालों को दो टोल प्लाजा चालू होने के बाद कार के लिए एक तरफ के 125 टोल टैक्स देना होगा। बस-ट्रक वालों केे लिए यह टैक्स एक 420 रुपए होगा। दोनों प्लाजा में स्थायीन लोगों को छूट नहीं है। उन्हें यह सुविधा दी गई है कि जो लोग टोल नाके से 20 किमी दायरे में रहते हैं, उन्हें 285 रुपए का मासिक पास बनाकर दे दिया जाएगा।

एनएचएआई ने यह भी साफ किया कि दोनों टोल प्लाजा में कैश लेन नहीं होगी। जिनके वाहन में फास्टैग नहीं होगा, उनसे इसी लेन पर डबल कैश लिया जाएगा। वापसी यात्रा व लोकल वाहनों को छूट भी केवल फास्टैग से ही मिलेगी।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button