Enjoy the News

"Without Advertisement"


Select Your Language From:
•English •हिंदी •عربي •Français •Deutsch •中国人 •Italiano •Русский •Español •मराठी •বাংলা

newsmrl
Trending

उत्तर प्रदेश की गौशाला में गायों की भूख और प्यास से मौत

newsmrl.com exclusive report by Nujhat

जलपुरा गौशाला में कई गायों की हुई मौत,

वजह जानने में जुटे डॉक्टर और अफसर

ग्रेटर नोएडा में गुरुवार को बेहद दर्दनाक घटना सामने आई है। ग्रेटर नोएडा विकास प्राधिकरण की जलपुरा गांव के पास स्थित गौशाला में करीब एक दर्जन गायों की मौत हो गई है। मौत की वजह का अभी पता नहीं चल पाया है। सूचना मिलने के बाद पशु चिकित्सा विभाग और जिला प्रशासन ने जांच-पड़ताल शुरू कर दी है। हालांकि, जानकारी मिल रही है कि भूख और प्यास के कारण गायों की मौत हुई है। घटना सामने आने के बाद विकास प्राधिकरण, जिला प्रशासन और पशु चिकित्सा विभाग में हड़कंप मचा हुआ है।

मिली जानकारी के मुताबिक गौशाला में एक दर्जन से ज्यादा गायों की मौत हो गई है। मामला सामने आने के बाद हड़कंप मचा हुआ है। ग्रेटर नोएडा के जलपुरा गांव में गौशाला है। जिसमें गायों की मौत के बाद ग्रेटर नोएड़ा प्राधिकरण के अधिकारी मामले की जांच-पड़ताल में जुटे हैं। यह गौशाला ग्रेटर नोएडा प्राधिकरण संचालित कर रहा है। गायों की मौत के कारणों की अभी पुष्टि नहीं हो सकी है। ग्रेटर नोएडा के ईकोटेक थर्ड थानाक्षेत्र के जलपुरा में यह गौशाला मौजूद है।

उड़ीसा के सांसद गायों को देखने पहुंचे तब हरकत में आए अफसर
उड़ीसा में बीजू जनता दल के केंद्रपाड़ा से सांसद अनुभव मोहंती जानकारी मिलने के बाद जलपुरा गौशाला पहुंचे। उन्होंने गायों को देखा और जरूरी कदम उठाने का आदेश दिया। इसके बाद ग्रेटर नोएडा विकास प्राधिकरण, पशु चिकित्सा विभाग और जिला प्रशासन के अफसर हरकत में आए। सांसद अनुभव मोहंती ने गौशाला में फैली अव्यवस्था और मर चुकी गायों के फोटो ट्वीट किए हैं। उन्होंने मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ को टैग करके जरूरी कदम उठाने का आग्रह किया है। सांसद ने ग्रेटर नोएडा विकास प्राधिकरण के आधिकारिक ट्विटर हैंडल को भी अपने ट्वीट में टैग करके हालात संभालने का आग्रह किया है। हालांकि, अभी तक प्राधिकरण की ओर से सांसद को कोई जवाब नहीं दिया गया है।

इस घटना के बारे में बात करने के लिए ग्रेटर नोएडा विकास प्राधिकरण के सक्षम अधिकारियों से संपर्क किया जा रहा है। हालांकि, प्राधिकरण का कोई भी अफसर रखना के बारे में कुछ भी बताने के लिए तैयार नहीं है। अभी किसी अधिकारी से संपर्क नहीं हो सका है। दूसरी और सूचना मिलने के बाद पशु चिकित्सा विभाग से डॉक्टरों की टीम गौशाला पहुंची। शवों का पोस्टमार्टम किया गया है। कई गाय बुरी तरह बीमार और मरणासन्न अवस्था में हैं। उनका उपचार करवाया जा रहा है। गौशाला में गई टीम के एक डॉक्टर ने नाम नहीं छापने की शर्त पर बताया कि वहां की स्थितियां बेहद खराब हैं। प्रबंधन घटिया है। साफ-सफाई का भी उचित इंतजाम नहीं किया गया है। गर्मी बढ़ने और खाने-पीने की सही व्यवस्था नहीं होने की वजह से गायों ने दम तोड़ा है।

https://twitter.com/PANKAJPARASHAR_/status/1375127273947287558?s=08

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button