Enjoy the News

"Without Advertisement"


Select Your Language From:
•English •हिंदी •عربي •Français •Deutsch •中国人 •Italiano •Русский •Español •मराठी •বাংলা

Bollywoodnewsmrl
Trending

महाराष्ट्र भूषण अवार्ड 2020 से सम्मानित होगी आशा भोसले।

newsmrl.com maharashtra bhusan_award news update by kiran rawat

महाराष्ट्र सरकार ने 25 मार्च 2021 को कहा कि प्रसिद्ध गायिका आशा भोसले को राज्य सरकार के सर्वोच्च पुरस्कार महाराष्ट्र भूषण अवार्ड से सम्मानित किया जाएगा.

महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री उद्धव ठाकरे की अध्यक्षता वाली समिति ने भोसले को साल 2020 के पुरस्कार से सम्मानित करने का फैसला लिया है. उन्होंने साल 1944 में पहली बार मराठी फिल्म में गाना गया था.

आशा भोसले ने महाराष्ट्र भूषण पुरस्कार 2020 मिलने पर महाराष्ट्र सरकार का आभार जताया है. आशा भोसले की बड़ी बहन और सिंगर लता मंगेशकर ने इस अवसर पर खुशी जताई है. महाराष्ट्र सरकार द्वारा 1996 से दिया जा रहा यह पुरस्कार राज्य के किसी प्रतिष्ठित व्यक्ति को उसके उत्कृष्ट कार्यों और उपलब्धियों के लिये दिया जाता है.


उन्हें कई पुरस्कार से सम्मानित किया जा चुका हैं. दो बार उन्हें राष्ट्रीय पुरस्कार भी मिल चुका है. इसके अलावा वह 8 बार फिल्मफेयर पुरस्कार जीत चुकी है और लाइफ टाइम अचीवमेंट अवार्ड भी 2001 में सम्मानित की जा चुकी है. आशा भोसले पहली ऐसी भारतीय सिंगर हैं जिन्हें ग्रैमी अवॉर्ड के लिए नॉमिनेट किया गया था. उन्हें साल 1997 में पहली बार नॉमिनेट किया गया था.

उन्होंने हिंदी के अलावा मराठी, बंगाली, गुजराती, पंजाबी, भोजपुरी, तमिल, मलयालम, अंग्रेजी और रूसी भाषा के भी अनेक गीत गाए हैं.


Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button