कल संयुक्त किसान मोर्चा ने किया भारत बंद का अह्वान,
कृषि कानूनों के खिलाफ आंदोलन कर रहे किसान संगठन ने शुक्रवार (26 मार्च) को ‘भारत बंद’ का अह्वान किया है। संयुक्त किसान मोर्चा के मुताबिक, किसान आंदोलन के 4 महीने पूरे होने पर ‘भारत बंद’ किया जा रहा है. किसानों का यह आंदोलन पिछले साल 26 नवंबर को शुरू हुआ था।
केंद्र सरकार द्वारा लाए गए कृषि कानूनों के खिलाफ चल रहे आंदोलनों के बीच संयुक्त किसान मोर्चा ने अपना विरोध तेज कर दिया है। न्यूज एजेंसी पीटीआई के मुताबिक 26 मार्च को सुबह 6 बजे से शाम 6 बजे भारत बंद का ऐलान किया है. इस दौरान पूरे देश में सड़क और रेल परिवहन, बाजार और दूसरे सार्वजनिक स्थानों को बंद करने की घोषणा की गई है।
किसान नेता दर्शन पाल ने कहा कि ‘हम देश के लोगों से इस भारत बंद को सफल बनाने और उनकी ‘अन्नदाता’ का सम्मान करने की अपील करते हैं.’ इससे पहले किसान नेता बूटा सिंह बुर्जगिल ने कहा कि 26 मार्च को तीन कृषि कानूनों के खिलाफ हमारे विरोध का 4 महीने पूरा हो जाएगा. उन्होंने कहा कि ये शांतिपूर्ण बंद सुबह से शाम तक प्रभावी रहेगा।
