असम में UPA को नुकसान! जानिए कहां किसकी बनेगी सरकार?
पश्चिम बंगाल, असम, तमिलनाडु, केरल और पुडुचेरी में होने वाले विधानसभा को लेकर सी वोटर ने ओपिनियन पोल जारी किया है. इन पांचों राज्यों के नतीजे 2 मई को घोषित किए जाएंगे, लेकिन चुनाव से पहले जनता की क्या राय है? इसको लेकर सी वोटर ने सर्वे किया है।
तमिलनाडु में विधानसभा की 234 सीटों के लिए चुनाव होना है, जिनमें से यूपीए को 173 से 181 सीटों पर जीत मिलने का अनुमान जताया गया है. यूपीए को 79 सीटों की बढ़त का अनुमान है, जबकि एनडीए को 2016 के मुकाबले 87 सीटों का नुकसान हो सकता है. एनडीए को इस चुनाव में महज 45 से 53 सीटें मिलने का अनुमान है, जबकि 2016 में यह आंकड़ा 136 सीटों का था.
सी वोटर के ओपिनियन पोल के मुताबिक, पश्चिम बंगाल में एक बार फिर ममता बनर्जी के नेतृत्व में टीएमसी की तीसरी बार सरकार बन सकती है. हालांकि, पिछले चुनाव के मुकाबले उसे सीटों का नुकसान हो रहा है. वहीं, बीजेपी को सत्ता पर काबिज होने के लिए अभी और इंतजार करना पड़ सकता है लेकिन उसकी सीटों में बढ़ोतरी देखी जा रही है.
