Enjoy the News

"Without Advertisement"


Select Your Language From:
•English •हिंदी •عربي •Français •Deutsch •中国人 •Italiano •Русский •Español •मराठी •বাংলা

Dark Newsnewsmrl
Trending

नेरचौक मेडिकल कॉलेज में प्रथम वर्ष की छात्रा से रैगिंग।

newsmrl.com medical collage ragging case news update by kiran rawat

हिमाचल प्रदेश के मंडी जिले में स्थित नेरचौक मेडिकल कॉलेज में रैगिंग का मामला सामने आया है। प्रथम वर्ष की छात्रा ने एक सीनियर मेडिकल छात्र और ट्यूटर पर आरोप लगाए हैं।

यह मामला रैगिंग कमेटी के पास भी पहुंचा था, लेकिन इस मामले को कमेटी ने रफा-दफा कर दिया। इसके बाद परिजनों ने इसकी शिकायत नेशनल एंटी रैगिंग हेल्पलाइन नंबर पर की।

विश्वविद्यालय अनुदान आयोग ने कॉलेज प्रबंधन से रिपोर्ट तलब की, जिसके बाद मेडिकल कॉलेज की प्राचार्य की शिकायत पर पुलिस थाना बल्ह में मुकदमा दर्ज किया गया। एसपी मंडी शालिनी अग्निहोत्री ने इसकी पुष्टि की है।

उन्होंने बताया कि पुलिस ने अज्ञात ट्यूटर और सीनियर छात्र के खिलाफ हिमाचल प्रदेश इंस्टीट्यूशन एक्ट 2009 और 294 आईपीसी के तहत मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू की है। युवती के पिता भी एक संस्थान में एचओडी हैं। शिकायत में परिजनों ने आरोप लगाए हैं कि फ्रेशर पार्टी के दौरान सीनियर ने इंट्रोडक्शन के नाम पर तंग किया। वहीं खुले बालों में कॉलेज न आने का दबाव बनाकर छात्रा को तंग करने के ट्यूटर पर आरोप लगाए हैं।

नेरचौक मेडिकल कॉलेज के प्रिंसिपल आरसी ठाकुर ने कहा कि मामला एंटी रैगिंग कमेटी के पास पहुंचा था। पुलिस को इस संदर्भ में शिकायत दे दी गई है। आगामी कार्रवाई की जा रही है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button