Enjoy the News

"Without Advertisement"


Select Your Language From:
•English •हिंदी •عربي •Français •Deutsch •中国人 •Italiano •Русский •Español •मराठी •বাংলা

newsmrl
Trending

25 मार्च से बीजेपी के लिए चुनाव प्रचार शुरू करेंगे मिथुन, उसी दिन होंगे 4 रोड शो

newsmrl.com bengal ElectionCampaign update by Nujhat

25 मार्च को मिथुन चक्रवर्ती जंगल महल के बांकुड़ा और झाड़ग्राम जिले में कई जगह चुनाव प्रचार करेंगे।

25 मार्च को मिथुन चक्रवर्ती ताबड़तोड़ 4 रोड शो करने वाले हैं। बताया जा रहा है कि मिथुन चक्रवर्ती बीजेपी ज्वाइन करने के बाद से ही शूटिंग में व्यस्त हो गए थे। अब जब वह फ्री हुए हैं तो पार्टी ने उनका इस्तेमाल चुनाव प्रचार में करने का फैसला लिया है।

पश्चिम बंगाल में बीजेपी के चुनाव प्रचार अभियान में अब ‘मिथुन दा’ की भी एंट्री होने जा रही है।ताजा जानकारी के मुताबिक बीते दिनों के सुपरस्टार मिथुन चक्रवर्ती आखिरकार 25 मार्च से भारतीय जनता पार्टी के लिए चुनाव प्रचार में उतर रहे हैं।

मिथुन चक्रवर्ती ने 7 मार्च को परेड ब्रिगेड ग्राउंड में भारतीय जनता पार्टी ज्वाइन की थी। तभी से उनके पार्टी के लिए प्रचार करने पर कयास लगने शुरू हो गए थे। और अब पहले चरण के चुनाव से महज 2 दिन पहले मिथुन चक्रवर्ती जंगल महल से बीजेपी के लिए चुनाव प्रचार शुरू करने जा रहे हैं।

गौरतलब है कि बंगाल विधानसभा चुनाव के लिए होने जा रहे पहले चरण के चुनावों के लिए चुनाव प्रचार का अंतिम दिन 25 मार्च ही है। ऐसे में अंतिम दिन मिथुन को चुनाव प्रचार में उतारने का फैसला देरी से लिया गया नजर आता है. 7 मार्च को पार्टी ज्वाइन करने के बाद भी पहले चरण के चुनाव प्रचार में भारतीय जनता पार्टी मिथुन का फायदा उस तरह से नहीं उठा सकी जिस तरह से उसे उठाना चाहिए था. हालांकि इसके पीछे वजह बताई जा रही है कि वो शूटिंग में व्यस्त थे

बीजेपी ने चुनाव प्रचार में तो उतारा लेकिन चुनावी मैदान में नहीं

मिथुन चक्रवर्ती ने जब 7 मार्च को पीएम मोदी के साथ परेड ब्रिगेड ग्राउंड में मंच शेयर किया था तभी से कयास लगाए जा रहे थे कि बीजेपी उन्हें चुनावी मैदान में भी उतार सकती है। बाद जब उन्होंने अपना वोटर कार्ड मुंबई से पश्चिम बंगाल में ट्रांसफर कराया तो भी इस बात को बल मिला. लेकिन बीजेपी उम्मीदवारों की अंतिम सूची बाहर आने के बाद इस चर्चा पर विराम लग गया।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button