Enjoy the News

"Without Advertisement"


Select Your Language From:
•English •हिंदी •عربي •Français •Deutsch •中国人 •Italiano •Русский •Español •मराठी •বাংলা

Dark Newsnewsmrl
Trending

गड़बड़ झाला मार्केट में लगी आग,तीन दुकानें जलकर खाक

newsmrl.com uttarpradesh update by akanksha tiwari

•उत्तरप्रदेश के लखनऊ की घटना,लाखों का सामान खाक।

लखनऊ के अमीनाबाद स्थित गड़बड़ झाला मार्केट में सुबह आग लग गई। मार्केट में प्लास्टिक की दुकान में लगी आग देखते ही देखते विकराल हो गई और तीन दुकानें पूरी तरीके से जलकर राख हो गई। लाखों का सामान नुकसान होने की संभावना जताई गई है। सूचना पर पहुंची फायर ब्रिगेड की एक दर्जन दमकल की गाड़ियों ने आग बुझाने में सफल रही। फायर बिगड़े स्थानीय लोगों की मदद से दो घंटे की मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया जा सका।गड़बड़ झाला मार्केट में एक ज्वेलरी और प्लास्टिक व एक पापड़ की दुकान में आग लगी।

स्थानीय लोगों के अनुसार शॉर्ट सर्किट की वजह से प्लास्टिक की दुकान पर सबसे पहले आग लगी, पापड़ और ज्वेलरी की दुकान को देखते ही देखते आग ने अपनी चपेट में ले लिया। चीफ फायर ऑफिसर ने कहा कि आग लगने के कारणों का भी पता नहीं चल सका है, लेकिन आग पूरी तरीके से बुझा दिया गया है।

एफएसओ फायर स्टेशन हजरतगंज आरके रावत ने बताया कि 12 गाड़ियों और दमकल कर्मियों की मेहनत के बाद आग पर काबू पाया गया। वहीं, दमकल की गाड़ियों का सकरी गलियां होने की वजह से काफी देर में पहुंच सकी। दमकल की गाड़ियों की पाइप को एक दूसरे से जोड़ा गया। साथ ही अलग-अलग एंट्री पॉइंट पर गाड़ियों को लगाया गया। चारों तरफ से आग बुझाने का प्रयास किया गया तब जाकर आग विकराल और अन्य दुकानों तक न पहुंच पाई।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button