Enjoy the News

"Without Advertisement"


Select Your Language From:
•English •हिंदी •عربي •Français •Deutsch •中国人 •Italiano •Русский •Español •मराठी •বাংলা

newsmrl
Trending

इस फिल्म की तारीफ कि राज्य के मुख्यमंत्री और गृहमंत्री ने..

newsmrl.com exclusive report by Nujhat

रायपुर। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल और गृह मंत्री ताम्रध्वज साहू ने छत्तीसगढ़ी फिल्मकार श्री मनोज वर्मा द्वारा निर्मित और निर्देशित छत्तीसगढ़ी फिल्म ‘भूलन द मेज’ को क्षेत्रीय फिल्म केटेगरी में बेस्ट फिल्म का राष्ट्रीय फिल्म पुरस्कार मिलने पर उन्हें तथा फिल्म निर्माण से जुड़ी पूरी टीम को हार्दिक बधाई और शुभकामनाएं दी हैं।

उन्होंने लेखक श्री संजीव बख्शी को भी बधाई दी है, जिनके उपन्यास ‘भूलन-कांदा’ पर यह फिल्म आधारित है।


सीएम बघेल ने कहा है कि यह छत्तीसगढ़ के लिए एक और गौरवपूर्ण उपलब्धि है। इस उपलब्धि से छत्तीसगढ़ी साहित्य, कला और फिल्म निर्माण से जुड़ी प्रतिभाओं को राष्ट्रीय स्तर पर नयी पहचान मिली है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button