Enjoy the News

"Without Advertisement"


Select Your Language From:
•English •हिंदी •عربي •Français •Deutsch •中国人 •Italiano •Русский •Español •मराठी •বাংলা

newsmrl
Trending

छत्तीसगढ़ में हवा का चक्रवाती घेरा अभी भी सक्रिय…

Newsmrl.com weather update by kiran rawat

छत्तीसगढ़ में चक्रवाती घेरा अब भी सक्रिय, बस्तर के जिलों में आज हो सकती है हल्की बरसात, बिजली गिरने का भी खतरा|

मौसम विज्ञान विभाग ने हल्की बरसात और वज्रपात की संभावना जताई है। यह प्रदेश के एक-दो स्थानों पर ही संभावित है। शेष हिस्सों में मौसम सामान्य तौर पर सूखा ही रहेगा।

तापमान में किसी बड़े उतार-चढ़ाव की संभावना नही

छत्तीसगढ़ में हवा का चक्रवाती घेरा अभी भी सक्रिय है। इसके प्रभाव से आज भी एक-दो स्थानों पर हल्की बरसात की संभावना है। वहीं एक-दो स्थानों बिजली भी गिर सकती है। मौसम विभाग के मुताबिक इस बार बरसात का क्षेत्र दक्षिण छत्तीसगढ़ यानी बस्तर संभाग के जिले हो सकते हैं।

रायपुर मौसम विज्ञान केंद्र के विज्ञानी एचपी चंद्रा ने बताया, “ऊपरी हवा का एक चक्रीय चक्रवाती घेरा 900 मीटर की ऊंचाई पर दक्षिण-पूर्व मध्य प्रदेश के ऊपर स्थित है। छत्तीसगढ़ के दक्षिणी भाग में दक्षिण से नमी युक्त गर्म हवा आ रही है। इसकी वजह से एक सिस्टम बन रहा है। इसके प्रभाव से 23 और 24 मार्च को गरज-चमक के साथ छींटे पड़ने अथवा हल्की बरसात की संभावना है।” मौसम विभाग के पूर्वानुमान के मुताबिक प्रदेश में एक-दो स्थानों पर गरज-चमक के साथ आकाशीय बिजली गिरने की भी आशंका है। मौसम विभाग ने इसके लिये चेतावनी जारी की है।

प्रदेश में 16 मार्च से बादलों और हवाओं का यह खेल चल रहा है। इसकी वजह से कई हिस्सों में हल्की बरसात हुई है। सोमवार को भी प्रदेश के कुछ हिस्सों में बूंदाबादी हुई। सभी जिलों के अधिकतम तापमान में सोमवार को वृद्धि दर्ज हुई है। दुर्ग में दिन का तापमान सामान्य से अधिक रहा। प्रदेश में सबसे अधिक न्यूनतम तापमान (17 डिग्री सेल्सियस) भी दुर्ग में दर्ज हुआ। यह भी सामान्य से कम रहा। सबसे अधिक (38.2 डिग्री सेल्सियस) तापमान बिलासपुर में दर्ज हुआ। अगले 24 घंटे के दौरान तापमान में किसी तरह के उतार-चढ़ाव की संभावना नहीं जताई गई है।

रायपुर में ऐसा रहेगा मौसम

रायपुर में सोमवार को अधिकतम तापमान 37.8 डिग्री सेल्सियस दर्ज हुआ। यह सामान्य औसत तापमान से एक डिग्री सेल्सियस अधिक रहा। न्यूनतम तापमान 21.4 डिग्री सेल्सियस रहा है। आसमान में 10 प्रतिशत बादल रहे और छह किलोमीटर प्रति घंटा की रफ्तार से हवायें चलीं। आज भी रायपुर के आसमान में आंशिक रूप से बादल रहेंगे। यहां का अधिकतम तापमान 37 डिग्री और न्यूनतम 23 डिग्री सेल्सियस रहने की संभावना जताई गई है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button