रेलवे ने चंबल एक्सप्रेस को स्पेशल ट्रेन के तौर पर चलाने का शेड्यूल जारी कर दिया है।
इस ट्रेन में जनरल कोच में भी सफर करने लिए यात्रियों को रिजर्वेशन कराना होगा। दरअसल, लॉकडाउन के बाद से पिछले साल 22 अप्रैल से ग्वालियर चंबल एक्सप्रेस रद्द चल रही थी। एक साल बाद अब ये ट्रेन आगरा और मथुरा से एक-एक दिन और ग्वालियर से दो दिन चलेगी।
