एक्ट्रेस नहीं बनना चाहती थीं रवीना टंडन
. सलमान खान के साथ पहली फिल्म मिली तो सहेलियों ने दी थी एक सलाह
रवीना टंडन ने बॉलीवुड में 30 साल पूरे कर लिए हैं। उन्होंने 1991 में रिलीज हुई फिल्म ‘पत्थर के फूल’ में पहली बार काम किया था। इस फिल्म में सलमान खान उनके हीरो थे। एक इंटरव्यू में एक्ट्रेस ने खुलासा किया था कि वे कभी एक्ट्रेस नहीं बनना चाहती थीं। लेकिन शायद उनकी किस्मत को यही मंजूर था। उनके मुताबिक, जब वे कॉलेज में थीं, तब उन्होंने एड गुरु प्रहलाद कक्कड़ के साथ कुछ मॉडलिंग प्रोजेक्ट किए थे।
रवीना बताती हैं, “जब मैं प्रहलाद कक्कड़ के साथ इंटर्नशिप कर रही थी, तब लोगों ने मुझसे कहा कि मैं कैमरे के पीछे क्या कर रही हो खुलकर कैमरे के सामने एक्टिंग क्यों नहीं करती?” वे आगे कहती हैं, ” मैं प्रहलाद की कंपनी जेनेसिस में फ्री स्टैंड इन मॉडल थी। जब भी कोई मॉडल काम पर नहीं आती तो प्रहलाद कहते थे कि कॉस्टयूम पहनाकर रवीना को खड़ा कर दो।”
सलमान से पहली मुलाकात का किस्सा।
रवीना ने सलमान खान से पहली मुलाकात का किस्सा साझा करते हुए बताया कि एक दिन वे बांद्रा में शूटिंग कर रही थीं। तभी उनके दोस्त बंटी का फोन आया, जो सलमान के भी दोस्त थे। बंटी ने रवीना से पूछा कि क्या वे आसपास हैं? अगर हों तो बाहर आकर उनसे मिल लें।
जब वे बंटी से मिलने बाहर आईं तो उनके साथ उन्हें सलमान भी दिखाई दिए। सलमान उस वक्त जी.पी. सिप्पी के प्रोडक्शन में बन रही अपनी नई फिल्म ‘पत्थर के फूल’ के लिए नई लड़की की तलाश कर रहे थे। रवीना के दोस्त ने सलमान को उन्हें देखने की सलाह दी थी।
दोनों की दोस्ती अब भी कायम है।
पत्थर के फूल’ के वक्त से सलमान और रवीना की दोस्ती अब भी कायम है। दोनों ने ‘अंदाज अपना अपना’ (1994) और ‘कहीं प्यार न हो जाए’ (2000) जैसी फिल्मों में साथ काम किया है। रवीना सलमान के प्रोडक्शन में बने रियलिटी शो ‘नच बलिये 9’ में बतौर जज भी नजर चुकी हैं। एक एपिसोड में सलमान खुद भी सेलिब्रिटी गेस्ट बनकर आए थे।

वे बताती हैं, “मैंने फिल्म के लिए हां कर दी। यह सुनकर मेरी सहेलियां काफी एक्साइटेड हो गईं। कहने लगीं कि इसके बाद तुझे पिक्चर नहीं करनी तो न बोल देना, लेकिन ये तो कर ले।”
