Enjoy the News

"Without Advertisement"


Select Your Language From:
•English •हिंदी •عربي •Français •Deutsch •中国人 •Italiano •Русский •Español •मराठी •বাংলা

BollywoodnewsmrlPage3
Trending

नहीं रहे दिग्गज लेखक और फिल्मकार सागर सरहदी

newsmrl.com celebrity news update by rihan ibrahim

दिग्गज लेखक और फिल्मकार सागर सरहदी का 87 साल की उम्र में निधन हो गया है। उन्होंने अपने मुंबई स्थित घर पर अंतिम सांस ली। वह लंबे समय से बीमार चल रहे थे। सागर सरहदी ने नूरी, बाजार, कभी कभी, सिलसिला, चांदनी और दीवाना जैसी सुपरहिट फिल्में लिखी हैं।

तबीयत बिगड़ने के बाद सागर सरहदी को कार्डियक केयर अस्पताल के आईसीयू में भर्ती कराया गया था। उन्हें हार्ट संबंधी दिक्कतें थीं। साल 2018 में उन्हें दिल का दौरा पड़ा था तब भी उन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया था।

सागर सरहदी की गिनती हिंदी फिल्म इंडस्ट्री के बेहतरीन कहानीकारों में होती है। उन्होंने फिल्म कभी कभी, सिलसिला और दीवाना सहित कई हिट फिल्मों की कहानी लिखी है। सागर सरहदी ने फिल्म बाजार का निर्देशन किया। इस फिल्म में स्मिता पाटिल, फारुख शेख और नसीरुद्दीन शाह ने मुख्य भूमिका निभाई थी। फिल्म को समीक्षकों ने काफी सराहा था।

सागर सरहदी के निधन के बाद फिल्मकार अशोक पंडित ने लिखा कि ‘जानकर दुख हुआ कि मशहूर लेखक-निर्देशक सागर सरहदी का दिल का दौरा पड़ने से निधन हो गया। उन्होंने कई शानदार फिल्मों कभी कभी, नूरी, चांदनी, दूसरा आदमी और सिलसिला की कहानी लिखी। उन्होंने फिल्म बाजार को लिखा और निर्देशन किया। फिल्म इंडस्ट्री के लिए यह बहुत बड़ा नुकसान है।‘

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button