Enjoy the News

"Without Advertisement"


Select Your Language From:
•English •हिंदी •عربي •Français •Deutsch •中国人 •Italiano •Русский •Español •मराठी •বাংলা

newsmrl
Trending

छत्तीसगढ़ के दंतेवाड़ा में पुलिस मुठभेड़ में दो नक्सली ढेर, मौके से 5 किलो IED बरामद

Newsmrl.com police encounter news update by kiran rawat

छत्तीसगढ़ के नक्सल प्रभावित दंतेवाड़ा जिले में पुलिस और नक्सलियों के बीच शनिवार को भीषण मुठभेड़ हुई. कुआकोंडा थाना श्रेत्र के कवासीपारा और बारेगुड़ा के पास स्थित जंगल में हुयी इस मुठभेड़ में पुलिस ने दो इनामी नक्सलियों माड़वी हड़मा और अएता को मार गिराया.

जिले के पुलिस अधीक्षक अभिषेक पल्लव ने बताया कि, कवासीपारा और बारेगुड़ा के जंगलों में नक्सलियों की मौजूदगी की सूचना मिलने के बाद डिस्ट्रिक्ट रिजर्व गार्ड (DRG) पुलिस की टीम को मौके पर भेजा गया था.

DRG पुलिस के जवानों ने मौके पर पहुंचकर इलाके की घेराबंदी शुरू कर दी. इसी दौरान नक्सलियों ने पुलिस पर ताबड़तोड़ फायरिंग शुरू कर दी. पुलिस ने जवाबी फायरिंग में दो नक्सलियों को मार गिराया.

सर्च ऑपरेशन में मिले दो शव

इस मुठभेड़ में पुलिस के जवानों को भारी पड़ता देख कुछ नक्सली मौके से फरार हो गए. मौके पर चलाये गए सर्च ऑपरेशन में पुलिस ने दो इनामी नक्सलियों के शव बरामद किए. साथ ही एक 9 एम एम की पिस्टल और एक देशी कट्टा बरामद किया है. नक्सलियों के पास से दो बैग भी मिले, जिसमें 5 किलो वजन का IED बम और ब्लैक ड्रेस जब्त की गयी है.

दोनों नक्सलियों पर था चार लाख का इनाम

पुलिस अधीक्षक अभिषेक पल्लव ने बताया कि, माड़वी हड़मा माओवादियों के कटेकल्याण एलजीएस का डिप्टी कमांडर था तथा उसके सर पर तीन लाख रुपए का इनाम था. वहीं नक्सली अएता एटापाल क्षेत्र में जनमिलिशिया कमांडर था और उसके सर पर एक लाख रुपए का इनाम है. हड़मा के खिलाफ कटेकल्याण थाने में तीन और कुआकोंडा थाने में दो मामले दर्ज हैं

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button