होली में घर आना होगा आसान।दिल्ली से पटना, गया, बरौनी और जोगबनी के लिए 4 स्पेशल ट्रेनें 19 मार्च से शुरू, 15 ट्रेनों के फेरे भी बढ़े।
पहले से चल रही कई स्पेशल ट्रेनों के फेरे अप्रैल से जून तक बढ़ा दिए गए।
होली में घर आना आसान हो जाएगा। रेलवे ने बिहार के लिए 4 स्पेशल ट्रेनों को चलाने का फैसला किया है। इनमें तीन स्पेशल ट्रेनों का परिचालन 19 मार्च से शुरु कर दिया जाएगा। एक ट्रेन नई दिल्ली से बरौनी के लिए चलेगी, जबकि दो ट्रेनें आनंद विहार से गया और जोगबनी के लिए। 21 मार्च को चौथी ट्रेन आनंद विहार से पटना के लिए चलाई जाएगी। इसके अलावे रेलवे में पहले से चल रही कई स्पेशल ट्रेनों के परिचालन की अवधि को आगे बढ़ा दिया है। उनके फेरे अप्रैल से लेकर जून तक बढ़ा दिए गए हैं।
04040 नई दिल्ली-बरौनी होली स्पेशल ट्रेन: 19, 23, 26 एवं 30 मार्च, 2021 को नई दिल्ली से शाम 7:25 बजे खुलेगी और कर अगले दिन दोपहर बाद 3 बजे बरौनी पहुँचेगी। वापसी में 04039 बरौनी-नई दिल्ली होली स्पेशल ट्रेन 20, 24, 27 और 31 मार्च को बरौनी से शाम 7:30 बजे प्रस्थान कर अगले दिन शाम के 4.15 बजे नई दिल्ली पहुंचेगी।
