Enjoy the News

"Without Advertisement"


Select Your Language From:
•English •हिंदी •عربي •Français •Deutsch •中国人 •Italiano •Русский •Español •मराठी •বাংলা

BollywoodnewsmrlPage3
Trending

अमिताभ बच्चन की बेटी श्वेता के साथ बचपन में हुआ ये हादसा..

newsmrl.com Page3 update by Nujhat

अमिताभ बच्चन की बेटी श्वेता बच्चन के साथ बचपन में हुआ था।

ये हादसा, तब से बना ली सेट से दूरियां।

श्वेता बच्चन नंदा का जन्म 17 मार्च 1974 में हुआ था। आज वह अपना 47वां जन्मदिन मना रही हैं। इस मौके पर हम उनसे जुड़े कुछ ऐसे किस्सों के बारे में बताएंगे, जिनमें श्वेता के लाइमलाइट से दूर रहने की वजह का पता चलेगा।


बालीवुड के महानायक कहलाने वाले अमिताभ बच्चन अपनी फैमिली को लेकर भी सुर्खियों में रहते हैं।लोग उनके परिवार को आदर्श मानते हैं। पिता से खास लगाव रखने वाली उनकी बेटी श्वेता बच्चन नंदा भले ही लाइमलाइट से दूर रहती हो, मगर उनका भी अपना एक वजूद है। आज श्वेता अपना 47वां जन्मदिन मना रही हैं। इस मौके पर हम आपको उनसे जुड़े कुछ ऐसे किस्सों के बारे में बताएंगे, जिनमें उनके बॉलीवुड इंडस्ट्री से दूरी बनाने की वजह का पता चलेगा।


बचपन की घटना से बैठ गया डर
श्वेता को लिखने का भी शौक है इसलिए उन्होंने इंडस्ट्री से दूर रहने की वजह का खुलासा अपने एक कॉलम में किया था।उन्होंने इसके लिए अपने बचपन की एक घटना का जिक्र किया था।उन्होंने बताया जब वह छोटी थीं तब उनके माता—पिता का शेड्यूल बहुत बिजी होता था। चूंकि दोनों एक्टर थे इसलिए उन्हें शिफ्ट में काम करना पड़ता था. ऐसे में कई बार वो अपने पैरेंट्स से मिलने उनके सेट पर पहुंच जाती थीं।

रिहर्सल के बावजूद भूल गईं थी डायलॉग्स
श्वेता ने एक इंटरव्यू में बताया ​था कि पहले उन्हें लगता था कि गाना गाना और अभिनय करना ज्यादा आसान चीज है। मगर स्कूल के दिनों में जब उन्हें एक नाटक में अभिनय करने को मिला, तब उन्हें पता चला कि ये कितना मुश्किल काम है. दरअसल नाटक में वह एक हवाइयन गर्ल बनी थीं, इसके लिए उन्होंने कड़ी रिहर्सल भी कइसके बावजूद वह आखिरी समय पर अपना डायलॉग्स भूल गई जिसके चलते शॉट खराब हो गया। यह उनके लिए बहुत ही खराब अनुभव था।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button