- सोनू ने ट्वीट में लिखा है-
नया साल, नई उम्मीदें नई नौकरी के अवसर….और उन अवसरों को आपके करीब लाते, नए हम. प्रवासी रोज़गार अब है गुडवर्कर. आज ही गुडवर्कर एप्लिकेशन को डाउनलोड करें और बेहतर कल की उम्मीद करें.
सोनू ने ट्वीट में लिखा है- नया साल, नई उम्मीदें नई नौकरी के अवसर….और उन अवसरों को आपके करीब लाते, नए हम. प्रवासी रोज़गार अब है गुडवर्कर. आज ही गुडवर्कर एप्लिकेशन को डाउनलोड करें और बेहतर कल की उम्मीद करें. एक्टर ने बताया है कि वे एक लाख लोगों को नौकरी देने वाले हैं. वहीं अपने इस नए ऐप के जरिए वे 10 करोड़ जिंदगियां बदलने की तैयारी भी कर रहे हैं. एक्टर का ये ऐलान तमाम लोगों को उत्साह से भर गया है. नौकरी की चाह रखने वाले नौजवानों को भी सोनू के इस ट्वीट ने खुश होने का मौका दे दिया है.
एक लाख लोगों को नौकरी देने की तैयारी
एक्टर की तरफ से दावा किया गया है कि अभी तक इस मिशन के जरिए 1 लाख 20 हजार 52 लोगों को नौकरियां दे दी गई हैं. ऐसे में वे अब एक लाख और नौकरिया देने का वादा कर गए हैं. अब सोनू का ये उदेश्य कब तक और किस गति से पूरा होता है, इस पर सभी की नजर रहेगी. वैसे सोनू की तरफ से किया जा रहा ये काम हैरान नहीं करता है. एक्टर ने लगातार लोगों की भलाई के लिए कई तरह के मिशन चलाए हैं. कभी बाढ़ प्रभावित इलाकों में घर बनवा दिए तो कभी विदेश में फंसे छात्र की वतन वापसी करवा दी.
