Enjoy the News

"Without Advertisement"


Select Your Language From:
•English •हिंदी •عربي •Français •Deutsch •中国人 •Italiano •Русский •Español •मराठी •বাংলা

newsmrlSports
Trending

हार के बाद पलटवार को बेताब विराट की टीम।

newsmrl.com sports update by Akanksha Tiwari


दूसरा टी20 आज
पहले मैच में अपने सितारा बल्लेबाजों और मैच जिताऊ खिलाड़ियों की नाकामी से स्तब्ध भारतीय टीम रविवार को इंग्लैंड के खिलाफ दूसरे टी20 मैच में बल्ले से बेहतर प्रदर्शन के इरादे से उतरेगी।

कोहली ने मैच के बाद कहा था, ‘इस विकेट पर मनमाफिक शॉट नहीं खेल सके। श्रेयस की पारी इस बात का उदाहरण थी कि क्रीज की गहराई का इस्तेमाल कैसे करना है और उछाल से कैसे निपटना है। बाकी बल्लेबाज ऐसा नहीं कर सके। यह खराब बल्लेबाजी थी और हमें इसका खामियाजा भुगतना पड़ा।’ अय्यर के अच्छे प्रदर्शन के बाद सूर्यकुमार यादव को अपनी बारी के लिए इंतजार करना पड़ सकता है और मध्यक्रम में एक ही जगह खाली है। वैसे कोहली अंतिम एकादश में बदलाव के लिए मशहूर हैं।

एक हार से हालांकि भारतीय टीम की आलोचना नहीं की जा सकती क्योंकि हार के बाद शानदार वापसी के लिए विराट कोहली की टीम माहिर है। कोहली ने हालांकि मैच से पहले ‘एक्स फैक्टर’ की बात की थी लिहाजा ऋ षभ पंत और हार्दिक पंड्या से उन्हें बेहतर प्रदर्शन की उम्मीद होगी। दोनों गैर जिम्मेदाराना तरीके से अपने विकेट गंवा बैठे थे ।

तीन महीने में सीमित ओवरों का भारत का यह पहला मैच था लेकिन लोकेश राहुल, हार्दिक पंड्या और युजवेंद्र चहल जैसे ‘मैच विजेता’ लय में नहीं दिखे। इंग्लैंड ने बल्लेबाजी, गेंदबाजी और क्षेत्ररक्षण तीनों में भारत को उन्नीस साबित कर दिया।
कोहली से बड़ी पारी की आस
टीम के सबसे अनुभवी खिलाड़ी शिखर धवन 12 गेंद में चार रन ही बना सके । रोहित शर्मा को लगातार छह टेस्ट खेलने के बाद आराम दिया गया जो ऑस्ट्रेलिया में 14 दिन कड़े एकांतवास में भी रहे थे । शीर्षक्रम पर हालांकि रोहित का खेलना बेहद जरूरी है।
अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में 70 शतक लगा चुके विराट के खाते में इस प्रारूप में एक शतक नहीं है। उनका सर्वाधिक स्कोर नाबाद 94 रन है जो दिसंबर 2019 में वेस्टइंडीज के खिलाफ बनाया था।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button