Enjoy the News

"Without Advertisement"


Select Your Language From:
•English •हिंदी •عربي •Français •Deutsch •中国人 •Italiano •Русский •Español •मराठी •বাংলা

newsmrl
Trending

आज दांडी यात्रा को पूरे हुए 91 साल,मनाया जा रहा अमृत महोत्सव

newsmrl.com Gujarat update by akanksha

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने अहमदाबाद में देश की आजादी के 75वें साल के जश्न की शुरुआत की।

आज दांडी यात्रा को 91 साल भी पूरे हो गए हैं। पीएम मोदी ने अभय घाट पर बापू को नमन कर अमृत महोत्सव का शुभारंभ किया। इसी के साथ-साथ शुक्रवार को गुजरात के छह अन्य स्थानों पर कई कार्यक्रम भी आयोजित किए जाएंगे। पीएम मोदी साबरमती आश्रम से 386 किलोमीटर लंबे दांडी मार्च को हरी झंडी दिखाएंगे

अभय घाट के मंच पर दांडी मार्च और आजादी के 75वें साल पर डॉक्युमेंट्री दिखाई गई। डॉक्युमेंट्री के जरिए अंग्रेजी हुकूमत का उत्पीड़न और आजादी के लिए क्रांतिकारियों का संघर्ष दिखाया गया। दांडी मार्च की शुरुआत आज के ही दिन 12 मार्च 1930 को हुई थी। 91 साल पहले आज के दिन हजारों देशवासियों ने गांधी के नेतृत्व में दांडी मार्च में हिस्सा लेकर नमक के काले कानून के खिलाफ विरोध प्रकट किया था।


अमृत महोत्सव के दौरान कश्मीर से लेकर कन्याकुमारी तक के सांस्कृतिक कार्यक्रम पेश किए जाएंगे। इसकी शुरुआत सोनवतन गीत से हुई। इसे जम्मू-कश्मीर के कवि दीनानाथ नादिम साहब ने लिखा था। जम्मू कश्मीर के सौरभ जाडू और इंडियन हार्मोनिस स्क्वॉयर के कलाकारों ने गीत पेश किया।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button