Enjoy the News

"Without Advertisement"


Select Your Language From:
•English •हिंदी •عربي •Français •Deutsch •中国人 •Italiano •Русский •Español •मराठी •বাংলা

newsmrlUSAWorld
Trending

होस्ट को इन्टरव्यु के लिए दिए 51 करोड़

newsmrl.com world update by akanksha tiwari

ब्रिटेन के प्रिंस हैरी और उनकी पत्नी मेगन मार्कल का एक टीवी इंटरव्यू दुनियाभर में चर्चा में है।

इसे अमेरिका के टीवी चैनल सीबीसी पर दिखाया गया। इस इंटरव्यू में हैरी और मेगन ने ब्रिटेन के शाही परिवार को लेकर कई अहम खुलासे किए जिसपर इंटरनेशनल मीडिया और ब्रिटेन-अमेरिका के राजनीतिक गलियारों में भी काफी चर्चा हो रही है। लेकिन एक और वजह से यह इंटरव्यू सुर्खियों में आ गया है। असल में एक रिपोर्ट में दावा किया गया है कि टीवी चैनल सीबीसी ने इंटरव्यू होस्ट को कम से कम 51 करोड़ रुपये चुकाए हैं।


वॉल स्ट्रीट जर्नल की रिपोर्ट के मुताबिक, हैरी और मेगन की बातचीत के लिए, सीबीसी ने मशहूर अमेरिकी होस्ट ओपरा विनफ्रे को (इंटरव्यू प्रसारित करने के अधिकार खरीदने के लिए) 51 करोड़ से 65 करोड़ रुपये चुकाए हैं।हालांकि, हैरी और मेगन को इंटरव्यू के लिए कोई पैसे नहीं दिए गए।वॉल स्ट्रीट जर्नल ने डील की जानकारी रखने वाले लोगों के हवाले से यह रिपोर्ट प्रकाशित की


67 साल की ओपरा विनफ्रे टॉक शो होस्ट, टीवी प्रॉड्यूसर, एक्ट्रेस, लेखिका और परोपकारी के तौर पर जानी जाती हैं। फोर्ब्स के मुताबिक, ओपरा विनफ्रे 19,700 करोड़ रुपये की मालकिन हैं। हालांकि, उनका जन्म एक गरीब परिवार में हुआ था और उनकी शुरुआती जिंदगी बेहद संघर्ष भरी रही थी।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button