Enjoy the News

"Without Advertisement"


Select Your Language From:
•English •हिंदी •عربي •Français •Deutsch •中国人 •Italiano •Русский •Español •मराठी •বাংলা

newsmrl
Trending

महिला कमांडो का अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस पर अनोखा कारनामा

newsmrl.com womens day update by akanksha tiwari

छत्तीसगढ़ के दंतेवाड़ा में अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस पर सोमवार की सुबह से ही महिला कमांडो दंतेश्वरी फाइटर्स एक्शन में हैं।


यह कमांडो फाइटर एक महिला नक्सली की स्मारक को तोड़ने में लगी हुई हैं। इस महिला नक्सली को करीब दो माह पहले मुठभेड़ में जवानों ने मार गिराया था। इसके बाद नक्सलियों ने इसका स्मारक बनवा दिया। वहीं अफसरों का कहना है कि दंतेश्वरी कमांडोज अपने काम पर हैं और अपने तरीके से महिला दिवस मना रही कर रही हैं।


गौरतलब है कि सुरक्षाबलों और नक्सलियों के बीच 28 दिसंबर को हुई मुठभेड़ में जवानों ने एक महिला नक्सली भीमे उर्फ आयते को मार गिराया था। इस महिला नक्सली के ऊपर 5 लाख रुपए का इनाम था।

महिला नक्सली के मारे जाने के बाद नक्सलियों ने ग्रामीणों पर दबाव डालकर उसका अरनपुर क्षेत्र के जबेली गांव में स्मारक बनवा दिया। पहले डर से चुप रहे ग्रामीणों ने फिर हिम्मत कर इसकी सूचना जिला प्रशासन और पुलिस को दे दी।

सोमवार सुबह ही दंतेश्वरी फाइटर और DRG की टीम जबेली गांव पहुंच गई है।जबेली में महिला कमांडो महिला नक्सली का स्मारक ध्वस्त करने में हाथ में लोहे का सब्बल लेकर महिला कमांडो जुटी हुई हैं। स्मारक तोड़ती महिला कमांडो बोलीं हम अपने काम पर हैं


उनका कहना है कि हम अपने काम पर हैं। कर्म ही हमारी पूजा है। वहीं अफसरों का कहना है कि दंतेश्वरी कमांडोज अपने काम पर हैं और अपने तरीके से वह महिला दिवस को मनाने के लिए जुटी हैं। कुछ घंटों में स्मारक पूरी तरह ध्वस्त कर दिया जाएगा।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button