Enjoy the News

"Without Advertisement"


Select Your Language From:
•English •हिंदी •عربي •Français •Deutsch •中国人 •Italiano •Русский •Español •मराठी •বাংলা

newsmrl
Trending

इस जिले की लड़की बनी 1 दिन की कलेक्टर

newsmrl.com womens day update by akhanksha tiwari

आज पूरी दुनिया में अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस मनाया जा रहा है।


इस मौके पर महिलाओं को विशेष सम्मान और बराबर अधिकार को बढ़ावा देने के लिए कई कार्यक्रम आयोजित किए जा रहे हैं। इसी अवसर पर आज प्रदेश के कटनी जिले में एक लड़की को एक दिन का सांकेतिक कलेक्टर बनाया गया है। इसका उद्देश्य महिला सशक्तिकरण की दिशा में महिलाओं को जागरूक करना है। कटनी जिले की रहने वाली अर्चना केवट पूरे एक दिन तक कलेक्टर का पद संभालेगी


बता दें कि बीते दिनों अर्चना केवट ने बहादुरी दिखाते हुए आपराधिक तत्वों का निडरता से सामना किया था। इसके साथ ही अपराधियों को सलाखों के पीछे भेजने में पुलिस की मदद की थी। दरअसल अर्चना ने पूर्व में दो बच्चियों को आपराधिक तत्वों के चुंगल से बचाया था। पुलिस ने भी अर्चना की बहादुरी की सराहना की थी।

इसके बाद सीएम शिवराज सिंह चौहान ने भी अर्चना की बहादुरी की सराहना करते हुए पुरष्कृत भी किया था। इसी बहादुरी के बाद आज महिला दिवस के मौके पर अर्चना को एक दिन का कलेक्टर चुना गया है।

अपने एक दिन के कार्यकाल के दौरान वह विभिन्न विभागों के अधिकारियों के साथ बैठक करेगी। साथ ही कई जगहों पर जाकर निरीक्षण भी करेगी। बता दें कि अर्चना को मुख्यमंत्री भी बहादुरी के लिए सम्मानित कर चुके हैं।

इसके अलावा महिला एवं बाल विकास विभाग के कार्यक्रम शीरो में मुख्य अतिथि के रूप में अर्चना केवट शामिल होंगी। बतौर कलेक्टर अर्चना ने आज सुबह जिला पंचायत सभाकक्ष में बैठक ली है। उसके बाद महिला दिवस पर आयोजित विशेष ग्राम सभा में भाग लेंगी

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button