एक मार्च यानी आज से कोरोना वायरस के खात्मे के लिए वैक्सीन लगाए जाने का दूसरे चरण का अभियान शुरू हो रहा है।
इस बार अस्पतालों में कोरोना वैक्सीन लगाए जाने की शुरुआत होगी। इस चरण में कोरोना वैक्सीन 45 और 60 वर्ष से अधिक लोगों को कोरोना वैक्सीन लगाई जानी है। इसके लिए रजिस्ट्रेशन की शुरुआत एक मार्च को करा सकते हैं। रजिस्ट्रेशन एक मार्च सुबह नौ बजे से शुरू हो रहा है। कोरोना वायरस का टीका लगवाने के लिए पहले ही रजिस्ट्रेशन कराना पड़ेगा।सरकारी अस्पतालों में तो कोरोना का टीका मुफ्त लगेगा, लेकिन प्राइवेट अस्पतालों में टीका लगवाने के लिए चार्ज देना होगा।इस दूसरे चरण में 45 साल से अधिक से ऐसे लोगों का टीकाकरण होगा, जो किसी न किसी बीमारी से ग्रसित हैं।इसके साथ ही 60 साल से अधिक उम्र के लोगों को टीका लगेगा।
