Enjoy the News

"Without Advertisement"


Select Your Language From:
•English •हिंदी •عربي •Français •Deutsch •中国人 •Italiano •Русский •Español •मराठी •বাংলা

newsmrl
Trending

देश में फिर पैर पसार रहा कोरोना

newsmrl.com covid19 update y nujhat

देश में कोरोना के बढ़ते केस चिंता बढ़ा रहे हैं।

पांच दिन से रोजाना 15 हजार से ज्यादा मामले सामने आ रहे हैं। इसके साथ ही एक्टिव केस, यानी इलाज करा रहे मरीजों की संख्या भी बढ़ रही है। 31 दिसंबर को 2 लाख 52 हजार 701 एक्टिव केस थे, जो 31 जनवरी को घटकर 1 लाख 65 हजार 685 हो गए। यानी 87,016 की कमी आई, लेकिन 28 फरवरी तक ये बढ़कर 1 लाख 65 हजार 715 हो गए। अगर जनवरी के बराबर एक्टिव केस फरवरी में भी कम होते तो अभी यह आंकड़ा 80 हजार होता।

24 घंटे में 15 हजार से ज्यादा नए मरीज मिले
रविवार को देश में 15,614 लोग कोरोना संक्रमित पाए गए। 11,291 लोग ठीक हुए और 108 की मौत हो गई। अब तक 1.11 करोड़ से ज्यादा लोग संक्रमण की चपेट में आ चुके हैं। इनमें 1.07 करोड़ से ज्यादा लोग ठीक हो चुके हैं। 1.57 लाख की मौत हो चुकी है। 1.65 लाख मरीजों का इलाज चल रहा है।

तमिलनाडु में भी लॉकडाउन 31 मार्च तक बढ़ा दिया गया। यहां दफ्तर, बाजार, इंडस्ट्रियल एक्टिविटी अलग-अलग समय में संचालित की जाएंगी। यहां एक्टिव केसों की संख्या 4 हजार है।

पुणे शहर में पाबंदियां 14 मार्च तक बढ़ा दी गईं हैं। इस दौरान स्कूल, कॉलेज और प्राइवेट कोचिंग क्लासेस बंद रहेंगी। रात 11 से सुबह 6 बजे के बीच जरूरी सर्विस को छोड़कर किसी भी तरह की पब्लिक मूवमेंट पर पाबंदी रहेगी।

ओडिशा सरकार ने महाराष्ट्र्र, छत्तीसगढ़, केरल, मध्यप्रदेश और पंजाब से आने वाले पैसेंजर्स के लिए कोरोना टेस्ट अनिवार्य कर दिया है। इसके मुताबिक, इन राज्यों से आने वाले यात्रियों को एयरपोर्ट पर ही स्क्रीनिंग प्रोसेस से गुजरना होगा। संक्रमित पाए जाने पर उन्हें आइसोलेशन में रहना होगा।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button