Enjoy the News

"Without Advertisement"


Select Your Language From:
•English •हिंदी •عربي •Français •Deutsch •中国人 •Italiano •Русский •Español •मराठी •বাংলা

newsmrl
Trending

महिला दिवस पर बरेली वासियों को मिला खास तोहफा

newsmrl.com womens day update by akanksha tiwari

अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस पर बरेली वालों को आज खास तोहफा मिला।


सोमवार को बरेली से दिल्ली का हवाई सफर शुरू हो गया। केंद्रीय मंत्री संतोष कुमार गंगवार और UP सरकार के उड्डयन मंत्री नंदगोपाल नंदी 70 यात्रियों के साथ दिल्ली से एयर इंडिया की फ्लाइट लेकर बरेली पहुंचे। बरेली पहुंचने पर केंद्रीय मंत्री संतोष गंगवार और उड्डयन मंत्री नंदी का जोरदार स्वागत हुआ। खास बात यह थी कि विमान के उड़ान की कमान पायलट पूनम यादव के हाथों में थी। इसके अलावा इंजीनियर, सुरक्षाकर्मी तक सभी महिलाएं थीं।

आज बरेली से 70 यात्री दिल्ली जाएंगे। उड़ान मंत्री नंद गोपाल नंदी ने यात्रियों को बोर्डिंग पास दिए। इस दौरान हवाई यात्रा करने वालों में गजब का उत्साह दिखाई दिया। यात्रियों ने कहा कि आज का दिन यादगार पल है। वह इस समय का इंतजार वर्षो से कर रहे थे। आपको बता दें कि 24 साल पहले मायावती सरकार ने हवाई अड्डे की नींव रखी थी। लेकिन सरकारों के बदलने के चलते हवाई अड्डे का निर्माण नहीं हो सका था। योगी सरकार ने इस हवाई अड्डे को पूरा कराया है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button