Enjoy the News

"Without Advertisement"


Select Your Language From:
•English •हिंदी •عربي •Français •Deutsch •中国人 •Italiano •Русский •Español •मराठी •বাংলা

newsmrl
Trending

सोनिया गांधी ने दी टी एस सिंह देव को बड़ी जिम्मेदारी

newsmrl.com Assam update by nujhat

उन्हें चुनाव प्रबंधन और समन्वय की भी जिम्मेदारी दी गई है।

कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी ने प्रदेश के दिग्गज नेता और स्वास्थ्य मंत्री टीएस सिंहदेव को त्रिपुरा आदिवासी क्षेत्र स्वशासी जिला परिषद चुनाव का सीनियर ऑब्जर्वर नियुक्त किया है।

असम और पश्चिम बंगाल के विधानसभा चुनाव प्रचार के बाद कांग्रेस ने त्रिपुरा के स्थानीय चुनाव में भी छत्तीसगढ़ का एक मोर्चा बना दिया है।

रायपुर से भाजपा के सांसद रहे रमेश बैस अभी त्रिपुरा के राज्यपाल हैं। फिलहाल राज्यपाल शासन है और रमेश बैस ही TTAADC (त्रिपुरा आदिवासी क्षेत्र स्वशासी जिला परिषद चुनाव)के प्रमुख हैं। वहां 30 सदस्यीय त्रिपुरा जनजातीय क्षेत्र स्वशासी जिला परिषद (TTAADC) के चुनाव 4 अप्रैल को होंगे। इसके वोटाें की गिनती 8 अप्रैल को होनी है। त्रिपुरा में फिलहाल विपक्ष में रही कांग्रेस सत्ता में वापसी की तैयारी कर रही है। TTAADC चुनाव का क्षेत्र प्रदेश के कुल आकार का करीब 68 प्रतिशत हिस्सा कवर करता है। इन चुनावों में जीत का विधानसभा चुनाव में भी काफी महत्व होगा। परिषद में वामदलों के गठबंधन का बहुमत रहा है।

अब कांग्रेस स्थानीय आदिवासी राजनीतिक दलों से गठबंधन कर इस चुनाव में उतरने की भरसक कोशिश में है। टीएस सिंहदेव की नियुक्ति संभवत: सहमति और समन्वय की राह बनाने के लिए ही की जा रही है। इससे पहले कांग्रेस गृहमंत्री ताम्रध्वज साहू को गुजरात के स्थानीय निकाय चुनाव का सीनियर ऑब्जर्वर बना चुकी है। वहीं मुख्यमंत्री भूपेश बघेल को असम में विधानसभा चुनाव का सीनियर ऑब्जर्वर बनाया गया है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button