Enjoy the News

"Without Advertisement"


Select Your Language From:
•English •हिंदी •عربي •Français •Deutsch •中国人 •Italiano •Русский •Español •मराठी •বাংলা

Asianewsmrl
Trending

अब शीर्ष कमांडरों के सम्मेलन में जवानों को भी शामिल किया जाएगा।

newsmrl.com army update by akanksha tiwari

इस हफ्ते के आखिर में सेना के जवान सैन्य कमांडरों कंबाइंड कमांडर्स कॉन्फ्रेंस में शामिल होंगे।


इस कॉन्फ्रेंस की अध्यक्षता प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी करेंगे। इस कॉन्फ्रेंस में जवानों को पहली बार शामिल किया गया है। अब तक इस कॉन्फ्रेंस में सेनाओं के प्रमुख और कमांडर-इन-चीफ रैंक के अफसर शामिल होते थे।

न्यूज एजेंसी एएनआई ने बताया कि कॉन्फ्रेंस में जवान प्रधानमंत्री के साथ सेना की कार्यप्रणाली और ऑपरेशंस के विभिन्न पहलुओं पर चर्चा करेंगे। कॉन्फ्रेंस में जवानों को शामिल किए जाने का आइडिया प्रधानमंत्री कार्यालय से ही आया था।

चीन से टकराव के वक्त भी जवानों की सलाह काम आई
सूत्रों के मुताबिक, कंबाइंड कमांडर्स कॉन्फ्रेंस में जूनियर कमीशंड अफसर, नॉन-कमीशंड अफसरों को शामिल किया जाएगा।


इन्हें कुछ विषय भी दिए गए हैं, जिन पर ये प्रेजेंटेशन तैयार करेंगे। इन्हें प्रेजेंटेशन को प्रधानमंत्री के सामने पेश किया जाएगा। हाल ही में LAC पर चीन के साथ हुए टकराव के दौरान जवानों के सुझाव काफी कारगर साबित हुए थे। जवानों ने रोजाना की कार्यप्रणाली, चीनी सेना के सामने खाई खोदने और रुकावटें खड़ी करने को लेकर अपनी राय जाहिर की थी।
इससे सेना को काफी फायदा हुआ था।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button