यूपी के हाथरस में सोमवार शाम जिस शख्स की गोली मारकर हत्या कर दी थी।
उसकी बेटी का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। इस वीडियो में रोती-बिलखती लड़की चीख-चीखकर अपने पिता के हत्यारों को सजा दिलाने की बात कह रही है। सीएम योगी आदित्यनाथ ने इस मामले में सभी आरोपियों के खिलाफ रासुका लगाने का आदेश दिया है।
उन्होंने अधिकारियों से इस मामले में सख्ती बरतने के आदेश दिए हैं।
सरकार से इंसाफ मांग रही इस बेटी के इस वीडियो को गैर बीजेपी दलों के नेता ट्विटर पर शेयर कर रहे हैं और यूपी की योगी सरकार पर वार कर रहे हैं। इस मामले में मृतक ने अपनी बेटी के साथ छेड़खानी करने वाले युवक गौरव शर्मा के खिलाफ 2018 में पुलिस में शिकायत दर्ज कराई थी। उसी बात को लेकर हुए विवाद के बाद आरोपियों ने कई राउंड फायर कर मौत के घाट उतार दिया। मंगलवार को पुलिस ने ट्वीट कर जानकारी दी कि एक आरोपी ललित शर्मा को पकड़ लिया गया है।
मृतक की बेटी ने 6 लोगों पर अपराध दर्ज कराया है।
