Enjoy the News

"Without Advertisement"


Select Your Language From:
•English •हिंदी •عربي •Français •Deutsch •中国人 •Italiano •Русский •Español •मराठी •বাংলা

newsmrl

यहां अब चौराहों पर लोगों को मास्क की वजह से जुर्माना देना पड़ रहा है।

newsmrl.com covid19 update by Akanksha

तस्वीर गौरेला-पेंड्रा-मरवाही जिले की है। यहां अब चौराहों पर लोगों को मास्क की वजह से जुर्माना देना पड़ रहा है।

बढ़ते संक्रमण के खतरे की वजह से प्रशासन ने लिया फैसला

गौरेला-पेंड्रा-मरवाही जिले में हर चौराहे पर जारी है चेकिंग

गौरेला-पेंड्रा-मरवाही जिले में मास्क को लेकर प्रशासन सख्त रवैया अख्तियार किए हुए है। जिले के हर चौराहे पर पुलिस बिना मास्क के घूम रहे लोगों को रोक रही है। मास्क न होने पर लोगों से 100 रुपए तक का जुर्माना वसूला जा रहा है। राज्य सरकार ने सभी जगहों पर एक बार फिर से मास्क को अनिवार्य कर दिया है। महाराष्ट्र, मध्यप्रदेश में फिर से संक्रमित मिल रहे है। छत्तीसगढ़ पर भी कोरोना का संकट बरकरार है। इसलिए अब सार्वजनिक स्थानों पर मास्क लगाना अनिवार्य किया गया है।

एसपी ने की लोगों से अपील –

पिछले साल जब कोरोना अपने चरम पर था। उस कोरोना संक्रमण काल में भी लगभग 4 महीने तक गौरेला-पेंड्रा-मरवाही में एक भी संक्रमित नहीं मिला था। पुलिस अधीक्षक सूरज सिंह परिहार ने जिले के लोगों से अपील की हैं कि हम सबको सतर्क रहते हुए सार्वजनिक स्थानों पर मास्क लगाकर ही जाना है और सोशल डिस्टेंस का पूर्णतः पालन करना है। पुलिस एवं प्रशासन का सहयोग करें। मास्क नहीं लगा कर घूमते पाए जाने पर जुर्माना/अर्थदंड से दंडित किया जा सकता है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button