Enjoy the News

"Without Advertisement"


Select Your Language From:
•English •हिंदी •عربي •Français •Deutsch •中国人 •Italiano •Русский •Español •मराठी •বাংলা

newsmrl
Trending

बिलासपुर वासियों को मिली विमान सेवा में नई सौगात

bilaspur update by akanksha

बिलासा देवी केंवट चकरभाठा एयरपोर्ट से शुरू हो रही हवाई सेवा

बिलासपुर से प्रयागराज जाने वाली पहली फ्लाइट में सभी 70 यात्री बिलासपुर के हैं। इसी तरह जबलपुर होकर दिल्ली जाने वाली दूसरी फ्लाइट में भी 70 में से 65 यात्री बिलासपुर के हैं। यही नहीं जबलपुर होकर बिलासपुर व इलाहाबाद होकर बिलासपुर आने वाली फ्लाइट में भी बिलासपुर के 45 व 25 यात्री हैं।

कुछ ऐसे यात्री भी हैं जो पूर्व से ही दिल्ली पहुंचकर दिल्ली जबलपुर की फ्लाइट से आ रहे हैं। एयरपोर्ट में हवाई सेवाओं को लेकर तैयारियां पूरी हाे चुकी है। सुरक्षा के लिए चारों तरफ महिला व पुलिस कर्मी तैनात हैं। एलायंस एयर के अधिकारी भी एक दिन पूर्व पहुंचकर अपनी जिम्मेदारी संभाल चुके हैं। उद्घाटन समारोह में पास दिखाने पर ही प्रवेश दिया जाएगा। हवाई सेवा का शेड्यूल घोषित होने के दूसरे दिन 80 फीसदी टिकटें बुक हो चुकी थी। हवाई सेवा के वर्चुअल उद्घाटन के लिए रविवार को रिहर्सल किया गया।


हाईकोर्ट की अहम भूमिका-
पत्रकार कमल दुबे ने अधिवक्ता आशीष श्रीवास्तव के माध्यम से 7 मार्च 2017 को बिलासपुर से हवाई सेवा शुरू करने के लिए हाईकोर्ट में जनहित याचिका दायर की। हाईकोर्ट ने इस मामले में अब तक 32 सुनवाई करते हुए केंद्र और राज्य सरकार पर बिलासपुर से उड़ान शुरू करने का लगातार दबाव बनाया। इसका परिणाम यह रहा कि अब 1 मार्च से हवाई सेवा शुरू होने जा रही है।

छत्तीसगढ़ विधानसभा में विधायक धरमजीत सिंह ने चकरभाठा एयरपोर्ट के विकास के लिए अतिरिक्त राशि मंजूर करने का प्रस्ताव लाया था जिसे विधानसभा अध्यक्ष चरणदास महंत, नेता प्रतिपक्ष धरमलाल कौशिक ने समर्थन किया । मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने तब 29 नवंबर 2019 को एयरपोर्ट के विकास के लिए 27 करोड़ रुपए स्वीकृत करने की घोषणा की थी।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button